11 लाख लेकर कुंवारी लड़की से कराया ब्याह, सुहागरात पर घूंघट खोलते ही मिला धोखा
- मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शादी के नाम पर धोखधड़ी का मामला सामने आया है। जंहा शादी के लिए दलाल द्वारा 11 लाख रुपये में रिश्ता कराया गया, कुंवारी लड़की से सगाई कर दी गई। इसके बाद विवाह एक शादीशुदा महिला से करा दिया। मामला सामने आने पर 15 अप्रैल को मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शादी के नाम पर धोखधड़ी का मामला सामने आया है। जंहा शादी के लिए दलाल द्वारा 11 लाख रुपये में रिश्ता कराया गया, कुंवारी लड़की से सगाई कर दी गई। इसके बाद विवाह एक शादीशुदा महिला से करा दिया। मामला सामने आने पर 15 अप्रैल को मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर 5 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है,वहीं 2 आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
राजगढ़ जिले के लीमाचौहान थाना क्षेत्र के गुड़नपुर गांव में कमलसिंह सोंधिया 22 वर्ष की शादी सुसनेर की रहने वाली लड़की राधा से तय हुई थी। 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में सामाजिक सम्मेलन में शादी कराई गई। इसी रात जब दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में गया और दुल्हन का घूंघट उठाया तो पाया कि सगाई जिस कुंवारी लड़की राधा से की वो तो ये है ही नहीं। महिला से परिवारजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि दुल्हन का नाम राधा नहीं,बल्कि सलोनी है और वह पहले से शादीशुदा है। वह दूल्हे कमल को नींद को गोलियां खिलाकर जेवर और पैसे लेकर भाग जाने की फिराक में थी।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य षड्यंत्रकारी दलाल कालूसिंह और बालूसिंह ने 11 लाख रुपए का सौदा कर सुसनेर निवासी जोरावरसिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी को दिखाकर सगाई करवाई ओर शादी के लिए इसमें से 5.75 लाख रुपए लड़की के पिता को और बाकी राशि 3 लाख 25 हजार दलाल कालूसिंह को दिए गए। इसके बाद महिला के पति से 2 लाख में साठगांठ कर उसकी पत्नी सलोनी से युवक कमल का विवाह करा दिया गया।
पुलिस के अनुसार इसमें मुख्य षड्यंत्रकारी कालूसिंह और बालूसिंह है। पहले इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावरसिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी को दिखाकर संबंध करवाया। फिर भोपाल निवासी शरीक खान नामक व्यक्ति से लड़की का इंतजाम करने को कहा।शरीक ने खंडवा जिले के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद जिला खंडवा के रहने वाले पति पत्नी जो वर्तमान में इटारसी में रहते थे से बात की। पति जितेंद्र गोंड की मिलीभगत से उसकी पत्नी सलोनी गोंड को दुल्हन बनाकर दूसरी शादी करवा दी।
लीमाचौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि भोपाल निवासी शरीक खान,दलाल कालूसिंह और बालूसिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दुल्हन बनी सलोनी गोंड उसके पति जितेंद्र गोंड को भी हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया,जहां से इन्हें जेल भेजा गया है। जबकि सुसनेर निवासी जोरावरसिंह और उसकी पत्नी फिलहाल फरार है।
रिपोर्ट विजेन्द्र यादव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।