Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़madhya pradesh mausam how will be next 4 days in mp amid western disturbance

पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग की गुड न्यूज, कैसे रहेंगे 4 दिन?

MP Weather Forecast: एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। क्या इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखा जाएगा। मध्य प्रदेश में अगले चार दिन मौसम कैसा रहेगा। जानने के लिए पढ़ें IMD का यह ताजा अपडेट…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपालMon, 20 Jan 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग की गुड न्यूज, कैसे रहेंगे 4 दिन?

मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 22 और 23 जनवरी को गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 23 जनवरी तक बारिश जारी रहेगी। हालांकि राहत की बात यह कि मध्य भारत के इलाके इससे प्रभावित नहीं होंगे। खासकर मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 22 और 23 जनवरी को मौसम अच्छा रहेगा। कोहरे और ठंड का असर भी कम देखा जाएगा।

21 जनवरी को यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

22 जनवरी का हाल

मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद कोहरे का प्रकोप धीरे-धीरे कम होता जाएगा। 22 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां जिलों के छिटपुट हिस्सों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना जिलों के विभिन्न हिस्सों में हल्का कोहरा नजर आ सकता है।

23 और 24 जनवरी के मौसम का हाल

23 और 24 जनवरी को मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा कम पड़ने के साथ ही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 22 और 23 जनवरी को छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश या बर्फबारी देखी जा सकती है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें