keede nikal rahe the what came in mind after watching raja raghuvanshi deadbody brother told 'कीड़े निकल रहे थे', राजा रघुवंशी की डेडबॉडी देख भाई के मन में क्या आया; लड़कों से एक अपील, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़keede nikal rahe the what came in mind after watching raja raghuvanshi deadbody brother told

'कीड़े निकल रहे थे', राजा रघुवंशी की डेडबॉडी देख भाई के मन में क्या आया; लड़कों से एक अपील

राजा की मौत के एक हफ्ते बाद जब शव मिला तो बहुत बदतर स्थिति में था। शव से कीड़े निकल रहे थे। राजा के भाई ने बताया कि शव को देखते ही उनके मन में क्या आया था।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरSun, 15 June 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
'कीड़े निकल रहे थे', राजा रघुवंशी की डेडबॉडी देख भाई के मन में क्या आया; लड़कों से एक अपील

समाज में हर रोज हजारों अपराधिक घटनाएं होती हैं। कुछ घटनाएं हमें बस दुख देकर चली जाती हैं, लेकिन कुछ घटनाएं कई दिन तक हमारे साथ रहती हैं। ऐसी घटनाओं का समाज पर अच्छा खासा असर भी होता है। ऐसी ही एक घटना बीते दिनों मेघालय में हुई, जिसमें एक नवविवाहित पत्नी सोनम ने अपने पति राजा की हत्या करवा दी। इस हादसे के लगभग 10 दिनों के बाद राजा रघुवंशी का शव गहरी खाई में बरामद हुआ था। जब शव बरामद हुआ तो उसमें से कीड़े निकल रहे थे। इस घटना ने भी लोगों के ऊपर काफी असर डाला है। शादी को लेकर अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई है। अब इस मामले पर बात करते हुए राजा रघुवंशी के भाई, विपिन रघुवंशी ने लड़कों से अपील भी की है।

राजा के भाई की लड़कों से अपील

2 जून को राजा रघुवंशी की डेडबॉडी मिली तो वो बिल्कुल सड़ चुकी थी। चेहरा कंकाल बन गया था और मृत शरीर में कीड़े पड़ चुके थे। यहा जानकारी राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दी है। विपिन ने बताया कि राजा की डेडबॉडी उनसे देखी नहीं जा रही थी। जब डेडबॉडी देखी तो एक ही बात मन में आई कि कोई अरेंज मैरिज ना करे। इस दौरान राजा के भाई विपिन ने लड़कों से अपील करते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए, लेकिन अरेंज मैरिज मत करना।

बता दें कि 23 मई को सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी थी। इस घटना में सोनम रघुवमशी समेत चार लोगों को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई है। इस घटना में तीन अन्य आरोपियों में सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है। राज कुशवाहा के अलावा दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सोनम ने राज कुशवाहा से शादी करने के लिए ही राजा रघुवंशी को मरवा दिया था।

इस घटना के बाद सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने भी राजा की फैमिली का साथ दिया। गोविंद ने कहा कि अगर उनकी बहन दोषी है, तो उसे फांसी की सजा दी जाए। गोविंद ने कहा कि राजा उनके भाई जैसा था। इसके अलावा गोविंद बीते दिनों राजा के पिंडदान के समय राजा की फैमिली के साथ उज्जैन पहुंचे थे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|