महिलाओं की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में BJP पार्षद पर FIR
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो महिलाओं के बीच कॉल रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में भाजपा के एक पार्षद और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी विनोद मालवी छिंदवाड़ा जिले की परासिया नगर पालिका के भाजपा पार्षद हैं।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दो महिलाओं के बीच कॉल रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में भाजपा के एक पार्षद और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी विनोद मालवी छिंदवाड़ा जिले की परासिया नगर पालिका के भाजपा पार्षद हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि भाजपा पार्षद अनुज पाटकर ने आरोपी विनोद मालवी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि मालवी के कृत्य से पार्टी की छवि खराब हुई है। हालांकि, मालवी ने कहा कि उसने अनजाने में कॉल रिकॉर्डिंग को वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच की, जिसमें पाया गया कि विनोद मालवी सहित तीन लोग इसमें शामिल थे।
भाजपा पार्षद अनुज पाटकर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मालवी आदतन अपराधी हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि मालवी रोज रात में शराब पीते हैं और फिर ऑनलाइन पोस्ट शेयर करते हैं।
वहीं, मुख्य आरोपी विनोद मालवी ने कहा कि उन्होंने अनजाने में यह रिकॉर्डिंग एक मीडिया ग्रुप को भेज दी थी, जबकि उन्होंने अपनी टीम के साथ दिनभर के काम का ब्यौरा शेयर किया था। उन्होंने कहा कि जब किसी ने उन्हें इस रिकॉर्डिंग केे बारे में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मालवी ने कहा कि मेरा इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने या किसी को बदनाम करने का नहीं था। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।