यह एक शानदार प्रधानमंत्री का समय है, जवानों के सिर कलम करने के दिन लद गए : CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह एक शानदार प्रधानमंत्री का समय है। कहा कि वह काला युग समाप्त हो गया है जब कांग्रेस के शासन में सेना के जवानों का सिर कलम कर दिया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत उकसावे को बर्दाश्त नहीं करता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह एक शानदार प्रधानमंत्री का समय है। कहा कि वह काला युग समाप्त हो गया है जब कांग्रेस के शासन में सेना के जवानों का सिर कलम कर दिया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करता है।
'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कार्रवाई करने के लिए भारत को वैश्विक स्वीकृति की जरूरत होती थी। इसके विपरीत आज के भारत को कार्रवाई करने से पहले वैश्विक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है।
यादव ने सीहोर जिले के पिपलानी गांव में पत्रकारों से कहा, "समय बदल गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब दुश्मन हमारे सैनिकों का सिर कलम कर देते थे। हमारी सेना कार्रवाई करने से पहले सरकार से आदेश मांगती थी। सेना कहती थी आप हमें आदेश दें, हम सब कुछ संभाल लेंगे। वे दिन चले गए।" उन्होंने कहा कि भारत के दुश्मन अब किसी भी दुस्साहस के बारे में सोचने से पहले 100 बार सोचते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई हमें भड़काने की कोशिश करेगा तो नया भारत उसे दंडित किए बिना नहीं छोड़ेगा। यह एक शानदार प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का समय है।
इससे पहले दिन में सीएम यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलानी गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत आदर्श गोंड समाज के 600 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।