Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़3 girls raped and blackmailed in bhopal police arrested 2 accused

भोपाल में कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल; 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ रेप कर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, भोपालFri, 25 April 2025 02:03 PM
share Share
Follow Us on
भोपाल में कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल; 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ रेप कर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रैकेट की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का तीसरा आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाए रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उनपर मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी उजागर की है। आरोपियों में से एक का नाम फरहान अली उर्फ फराज है। पुलिस ने बताया कि फरहान उसी कॉलेज का पूर्व छात्र है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने पहले धर्मा छिपाकर दोस्ती की और एक लड़की के साथ रेप किया। बाद में उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के बाद उसके दोस्तों ने भी दो अलग-अलग लड़कियों के साथ ऐसा ही किया और उनके साथ रेप किया।

कैसे खुला मामला

लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उनके साथ रेप करने का मामला पिछले दो सालों से चल रहा है। बीती 18 अप्रैल को यह मामला तब खुला जब एक पीड़िता ने बाग सेवनिय थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़की ने उसकी दोस्तों से मिलने के लिए मजबूर किया और दोस्तों के साथ मिलकर यौन शोषण किया और उसे भी ब्लैकमेल किया।

बढ़ सकती है पीड़ितों और आरोपियों की संख्या

घटना की जानकारी देते हुए जांचकर्ताओं के सूत्रों ने बताया कि जांच आगे बढ़ाने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। उनका कहना है कि पहले एक आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसका वीडियो बनाकर बाकी लड़कियों को बुलाने पर मजबूर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें