लेखी नई दिल्ली सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली 5वीं महिला
लोकसभा की नई दिल्ली सीट से विजय हासिल करने वालीं भाजपा की मीनाक्षी लेखी दिल्ली से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली पांचवीं महिला बन गई हैं। अब तक के 17 लोकसभा चुनावों में वह दूसरी महिला हैं,...
लोकसभा की नई दिल्ली सीट से विजय हासिल करने वालीं भाजपा की मीनाक्षी लेखी दिल्ली से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाली पांचवीं महिला बन गई हैं। अब तक के 17 लोकसभा चुनावों में वह दूसरी महिला हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से लगातार दूसरी बार जीत मिली है।
वर्ष 1951 से 2019 तक हुए लोकसभा चुनावों में नई दिल्ली से सुचेता कृपलानी (1952 में किसान मजदूर प्रजा पार्टी और 1957 में कांग्रेस से जीतीं), चांदनी चौक से सुभद्रा जोशी (1971-1977 में कांग्रेस से), करोल बाग से मीरा कुमार (1996-1998 में कांग्रेस से) लगातार दो बार सांसद बनी हैं। इसके अलावा, साल 2004 में करोल बाग व 2009 में बनी नई संसदीय सीट उत्तर पश्चिमी (पहले करोल बाग) बनने के बाद कृष्णा तीरथ भी कांग्रेस से लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी हैं।
16 महिलाएं मैदान में
लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कुल 16 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में थीं। इसमें उत्तर पूर्वी सीट से कांग्रेस की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित व पूर्वी दिल्ली से ‘आप’ आतिशी चर्चा में रहीं।
नई दिल्ली सीट पर 13 बार पुरुष सांसद रहे
नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 1951 व 1957 में सुचेता कृपलानी के जीतने के बाद लगातार इस सीट पर 13 बार पुरुष सांसद रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने इस सीट से विजय प्राप्त की। इन्होंने कांग्रेस के अजय माकन को हराया था।
इंफो
वर्ष महिला सांसद पार्टी सीट
1952 सुचेता कृपलानी किसान मजदूर प्रजा नई दिल्ली
1957 सुचेता कृपलानी कांग्रेस नई दिल्ली
1971 सुभद्रा जोशी कांग्रेस चांदनी चौक
1977 सुभद्रा जोशी कांग्रेस चांदनी चौक
1984 सुंदरवती नवल कांग्रेस करोल बाग
1996 सुषमा स्वराज भाजपा दक्षिणी
1996 मीरा कुमार कांग्रेस करोल बाग
1998 मीरा कुमार कांग्रेस करोल बाग
1998 सुषमा स्वराज भाजपा दक्षिणी
1999 अनिता आर्य भाजपा करोल बाग
2004 कृष्णा तीरथ कांग्रेस करोल बाग
2009 कृष्णा तीरथ कांग्रेस उत्तर पश्चिमी
2014 मीनाक्षी लेखी भाजपा नई दिल्ली
2019 मीनाक्षी लेखी भाजपा नई दिल्ली
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।