Hindi Newsलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़Lok Sabha Elections 2019 After the defeat tension in state Congress office

लोकसभा चुनाव 2019: हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तनातनी

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सातों सीटों पर हार के बाद दिल्ली कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच लोकसभा चुनावों में हुई हार को लेकर जमकर...

वरिष्ठ संवाददाता।  नई दिल्लीSun, 26 May 2019 12:15 PM
share Share
Follow Us on
लोकसभा चुनाव 2019: हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में तनातनी

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सातों सीटों पर हार के बाद दिल्ली कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच लोकसभा चुनावों में हुई हार को लेकर जमकर तनातनी हुई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 27 मई को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथी की तैयारियों को लेकर बैठक चल रही थी। इसी बैठक में लोकसभा चुनावों में हुई पार्टी की हार का जिक्र छिड़ गया। इस दौरान वहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी मौजूद थे। लिलोठिया के सामने ही कई कार्यकर्ता आपस में एक दूसर से झगड़ बैठे। हालांकि, बाद में प्रदेश के अन्य नेताओं के दखल के बाद मामले को शांत कराया गया। मामले में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जितेंद्र कोचर का कहना है कि ऐसा कुछ खास नहीं हुआ। कुछ कार्यकर्ता जरूर आपस में बात कर रहे थे, लेकिन पार्टी अभी भी एकजुट है। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, परवेज हाशमी, रमाकांत गोस्वामी, रमेश कुमार, हारुन युसूफ, राजेश लिलोठिया, वीर सिंह धीगांन जैसे वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। लेकिन कार्यकर्ताओं में हार का गुस्सा भरा हुआ था। ​एक कार्यकर्ता ने सवाल उठा दिया कि 'आप लोग आते हैं, भाषण देते हैं और चले जाते हैं, कभी कार्यकर्ताओं की भी सुना करिए, अगर कार्यकर्ताओं की सुनते तो शायद हार नहीं होती।' 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें