Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राTemples in India where couples Visit To Pray For Pregnancy

भारत के ऐसे मंदिर जहां कपल्स को संतान प्राप्ति का मिलता है आशीर्वाद

  • अगर आप फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रहे हैं तो आप भारत के इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कहते हैं कि इन मंदिरों में कपल्स को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 March 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
भारत के ऐसे मंदिर जहां कपल्स को संतान प्राप्ति का मिलता है आशीर्वाद

बच्चे का स्वागत एक कपल के लिए पूर्णता की भावना के साथ-साथ बहुत खुशी और आनंद लेकर आता है। मां बनना हर महिला के जीवन में सबसे बड़ी खुशी में से एक है। हालांकि, आजकल कपल्स को कंसीव करने में समस्याएं होती है। पुरुष और महिला में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कपल्स बांझपन की समस्याओं से निपटने के लिए दवा के साथ दुआओं का सहारा भी लेते हैं। भारत में कई ऐसे मंदिर जहां कपल्स को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। यहां उन मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

1) श्री संथाना गोपाल कृष्णस्वामी मंदिर, मैसूर

मैसूर में स्थित संथाना गोपाल स्वामी मंदिर निःसंतान कपल्स के लिए एक और शांति की जगह है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को उनके बाल रूप में समर्पित है। भक्तों का मानना ​​है कि संथाना गोपाल की पूजा करने से बच्चे के जन्म और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

2)विंध्यवासिनी देवी मंदिर, विंध्याचल

उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में विंध्यवासिनी देवी मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां संतान प्राप्ति का आशीर्वाद पाने के लिए बहुत कपल्स जाते हैं। यहां देवी दुर्गा के अवतार विंध्यवासिनी देवी की पूजा की जाती है।

3) रामेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप पर स्थित रामेश्वरम मंदिर संतान प्राप्ति के लिए आशीर्वाद चाहने वालों के लिए आस्था की एक और जगह है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान शिव कपल्स को सुरक्षित प्रेगनेंसी और आसान प्रसव का आशीर्वाद देते हैं।

4) मन्नारसला श्री नागराज मंदिर, केरल

केरल में स्थित मन्नारसला श्री नागराज मंदिर नाग देवताओं को समर्पित एक अनोखा मंदिर है। यह अपनी चमत्कारी शक्तियों के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है और यह निःसंतान कपल्स के लिए एक फेमस जगह है। मंदिर का प्रबंधन एक पुजारी द्वारा किया जाता है, और ऐसा माना जाता है कि उसके द्वारा की गई प्रार्थनाएं और अनुष्ठान कपल्स को संतान का आशीर्वाद दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में फेमस हैं देवी के ये 5 मंदिर, इस साल नवरात्रि पर कर आएं दर्शन
ये भी पढ़ें:दुर्गा के फेमस मंदिर में से एक है ज्वाला जी, जानिए यहां कैसे पहुंचे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें