Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राYou can Enjoy these things in India Gate trip will become memorable

इंडिया गेट में जरूर कर लें ये एक्टिविटीज, ट्रिप बन जाएगा यादगार

Activities in India gate:दिल्ली का इंडिया गेट एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है। यहां जानिए कि इंडिया गेट पर आप किन एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 5 May 2023 02:52 AM
share Share

दिल्ली की कई एतिहासिक जगहों में से एक इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में लोग जाते हैं। इस जगह पर कुछ लोग यहां रात से समय आइसक्रीम खाने पहुंचते हैं तो वहीं कुछ लोग इस जगह को देखने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड पर मूड रिलैक्स करने के लिए ये जगह अच्छी है। अगर आप पहली बार यहां जा रहे हैं, तो जानिए आप यहां क्‍या-क्‍या कर सकते हैं।

बोटिंग करें

इंडिया गेट पर आप बोटिंग का मजा ले सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां बोटिंग शरू हो जाती है। ऐसे में इस छोटी सी नहर का चक्कर लगाएं और इंडिया गेट के चारों तरफ खूबसूरत नजारों को देखें। 

 

आइसक्रीम खाएं

रात के समय आपको यहां पर काफी भीड़ मिलेगी। दरअसल, रात में यहां खूब आइसक्रीम वाले खड़े होते हैं। ऐस में आप इंडिया गेट को देखते हुए अपनी फेवरेट आइस्क्रीम को खा सकते हैं। 


फैमिली पिकनिक

इस जगह पर आप फैनिली पिकनिक प्लान कर सकते हैं। परिवार के साथ यहां जाएं और साथ में घर का बना खाना भी ले जाएं। फिर सभी के साथ मिलकर खाएं और कुछ मजेदार गेम्स भी खेलें।
 

साइकिलिंग करें

अगर आप सुबह के समय यहां पर जा रहे हैं तो साइकिलिंग का मजा ले सकते हैं। इस एक्टिविटी को करने के लिए अपने दोस्तों के साथ इस जगह पर पहुंचे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें