Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राKnow Amazing Facts About Achleshwar Mahadev temple of Rajasthan

रंग बदलता है अचलेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग, दर्शन के बाद मनोकामना होगी पूरी

Achleshwar Mahadev Temple: भारत में तमाम मंदिर हैं, अलग-अलग मंदिरों से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स भी हैं। यहां हम बता रहे हैं अचलेश्‍वर महादेव मंदिर से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 22 May 2023 09:42 AM
share Share

Facts About Achleshwar Mahadev Temple:  भारत में खूब फेमस मंदिर है। बात करें शिव मंदिरों की तो दुनियाभर में खूब शिव मंदिर हैं। कुछ ऐसे भी मंदिर हैं  जिनसे जुड़े कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं राजस्‍थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में, जिससे जुड़े फैक्ट्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे। हम बता रहे हैं धौलपुर राजस्थान में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े फैक्ट्स। 

अचलेश्‍वर महादेव मंदिर से जुड़े फैक्ट्स

रंग बदलता है शिवलिंग 

अचलेश्‍वर महादेव मंदिर से जुड़ा सबसे बड़ा फैक्ट ये है कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह यह लाल होता है, फिर यह दोपहर में अपना रंग बदलकर केसरिया कर लेता है और शाम को इसका रंग गेहुंआ हो जाता है। लोगों का कहना है कि रंग बदलने की बात को समझने के लिए कई बार मंदिर के पास खुदाई भी की गई है। हालांकि, कोई खास वजह नहीं मिली।

पूरी होती है मनोकामना

इस मंदिर के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि भगवान अचलेश्वर महाराज हर भक्त की इच्छा पूरी करते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि लड़के और लड़कियां यहां अपनी सफल शादी की मनोकामना करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें