चांदनी चौक से सरोजिनी नगर मार्केट तक, जानिए कब बंद रहते हैं दिल्ली के ये फेमस बाजार
Cheapest Markets Of Delhi: दिल्ली की फेमस मार्केट में शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इनके बंद होने के दिन के बारे में जरूर जानना चाहिए। यहां जानिए कब बंद रहते हैं दिल्ली के ये फेमस बाजार।

शादी की शॉपिंग करनी हो या फिर स्टाइलिश कपड़े खरीदने हों, दिल्ली में कई बाजार है जहां आप अपनी पसंद के कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं, जहां थोक के दाम पर कपड़े मिलते हैं। इन बाजारों में लोग दूर-दूर से शॉपिंग के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कई बार लोग गलत दिन पर मार्केट पहुंच जाते हैं। ऐसे में दिल्ली की फेमस मार्केट में जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले जान लें आखिर कौन से दिन बाजार बंद रहता है।
चांदनी चौक- चांदनी चौक बाजार में शॉपिंग करने के लिए ज्यादातर लोग आते हैं। देशभर से लोग इस बाजार में शादी की खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। रोजाना के दिनों में यहां पर खूब भीड़ होती है। खासकर शाम के समय में यहां पर पैर रखना भी मुश्किल होता है। हालांकि, ये बाजार रविवार के दिन पूरी तरह से बंद रहता है। वहीं शनिवार और सोमवार के दिन बाजार में बहुत भीड़ होती है।
सरोजिनी नगर मार्केट- सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस और सस्ती मार्केट में से एक है। यहां पर सुबह से ही भीड़ होने लगती है। कपड़ों से लेकर बैग्स और फुटवियर्स तक यहां पर सह कुछ कम दाम में ही मिलता है। ये बाजार सोमवार के दिन बंद रहता है।
कमला नगर मार्केट- दिल्ली का कमला नगर मार्केट काफी बड़ा है। यहां पर आपको लेटेस्ट कलेक्शन के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। खासकर, हैवी ड्रेसेस, साड़ी और सूट का यहां पर डिजाइनर कलेक्शन मिल जाएगा। ये मार्केट सोमवार को बंद रहती है।
करोल बाग- करोल बाग मार्केट भी सोमवार के दिन बंद रहती है। ये शॉपिंग करने के लिए बेस्ट मार्केट है। यहां पर आपको किचन आइटम से लेकर घर सजाने तक का सामान मिल जाएगा। साथ ही यहां पर कई डिजाइनर बुटीक भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।