Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राPlaces You Should Avoid during Monsoon Season weather will spoil the fun of the trip

बारिश में खतरनाक साबित हो सकती हैं घूमने की ये जगह, ट्रिप का मजा किरकिरा कर देगा ये मौसम

  • Places You Should Avoid This Monsoon Season: भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ जगहों पर अलर्ट भी जारी कर दिया है। ऐसे में अगर कोई घूमने का प्लान बना रह है तो जानिए किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 July 2024 07:43 AM
share Share

देशभर में मानसून के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि, देश की ज्यादातर जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वैसे तो बारिश के मौसम को रोमांटिक माना जाता है और इसी मौसम में ज्यादातर लोग घूमने फिरने की प्लानिंग करते हैं। अगर इस दौरान आप कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। दरअसल जगह-जगह तेज बारिश होने के बाद से जलभराव की समस्या हो गई है। वहीं कुछ जगहों पर बिजली की समस्या भी हो रही हैं। ऐसे में कुछ ऐसी जगह हैं जहां पर जाना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप इन जगहों पर चले भी जाते हैं तो आपके ट्रिप का मज किरकिरा हो जाएगा। जानिए इस मौसम में किन जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

उत्तराखंड

उत्तराखंड बेहद सुंदर है, हालांकि बारिश के दिनों में इस जगह पर जाने की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देश के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। बारिश में यहां भूस्खलन के कारण इस जगह को खतरनाक माना जाता है। मानसून के दिनों में उत्तराखंड से बादल फटने की घटनाएं भी सामने आती हैं। ऐसे में आपको इस जगह पर जाने से बचना चाहिए।

चेरापूंजी

बारिश के दिनों में चेरापूंजी जाना बेकार है। ये सबसे ज्यादा नमी वाली जगह है इसलिए यहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है। वैसे तो इस जगह पर पूरे साल बारिश होती रहती है लेकिन जुलाई के महीने में तीव्रता बढ़ जाती है। जिससे आपकी ट्रिप खराब हो सकती है।

ओडिशा

इस जगह को वैसे भी सबे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है और मानसून के दौरान जोखिम और भी ज्यादा होता है। भारी बारिश के कारण यहां पर अक्सर लाइट काट दी जाती है। कई बार बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक खूबसूरत जगह है लेकिन भारी बारिश होने पर यहां भी परेशानी हो सकती है। यहां पर अचानक भूस्खलन का खतरा रहता है। जिसकी वजह से आपको यहां आना अवॉइड करना चाहिए।

अंबोली

अंबोली एक हिल स्टेशन है, जो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सालाना बारिश प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। यह हिल स्टेशन घने जंगलों, कई झरनों और खड़ी घाटियों से घिरा हुआ है। यहां जुलाई और अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है। ऐसे में यहां यात्रा करना सही नहीं है।

ये भी पढ़े:मानसून के दौरान महाराष्ट्र घूमने का बनाए प्लान, खूबसूरती मोह लेगी मन
ये भी पढ़े:गर्मी के मौसम में घूम आएं मेघालय की हसीन वादियां, देखिए यहां घूमने की बेस्ट जगह

नोट: इस लेख के जरिए हमारा इरादा आपको डराने का नहीं है, लेकिन कुछ क्षेत्र में बाढ़, भारी बारिश और तूफ़ान के कारण खतरनाक हादसे हो जाते हैं। यही वजह है कि मानसून के दौरान कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें