Notification Icon

Shiva Lingam: 5 ऐसे मंदिर जहां पर हैं भारत के सबसे ऊंचे शिव लिंगम, आप भी जानिए इनके बारे में

  • Tallest Shiva Lingam: शिव लिंगम ऊर्जा और क्षमता का प्रतीक है जिसे भारत के ज्यादातर मंदिरों में आपने देखा होगा। सावन के इस पवित्र महीने में आइए जानता हैं कुछ ऐसे शिवलिंग के बारे में जिन्हें सबसे ऊंचा माना जाता है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 22 July 2024 04:22 AM
share Share

सनातन धर्म के अधिकतर मंदिरों में शिवलिंग होता है। शिव लिंगम ऊर्जा और क्षमता का प्रतीक है। भारत के हर राज्य में भगवान शिव के अनेकों मंदिर हैं। कई सदियों से लोग शिव लिंगम के रूप में भगवान शिव की पूजा करते आ रहे हैं। सावन के महीने में भी शिल लिंगम पर जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में घंटो खड़े रहना पड़ता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्वभर में की जाती है। ऐसे में आज सावन के पहले सोमवाल के दिन हम आपको इस लेख में भारत के 5 सबसे ऊंचे शिव लिंगम के बारे में बता रहे हैं, जानिए-

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का जीरो शहर विश्व धरोहर स्थल के रूप में पर्यटकों के बीच एक पसंदीदा शहर रहा है। जीरो के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव लिंगम और उनका परिवार विराजमान है, यहां शिव लिंगम की लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है।

भोजेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश

भोजपुर का भोजेश्वर मंदिर भारत के सबसे बड़े शिव लिंगों में से एक के लिए फेमस है। यहां 18 फीट ऊंचा शिव लिंग मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक चट्टान से बना है। यह बेतवा नदी के तट पर स्थित है।

अमरनाथ मंदिर, जम्मू और कश्मीर

अमरनाथ गुफा मंदिर जम्मू और कश्मीर में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित ये मंदिर हिंदू धर्म में सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। जुलाई-अगस्त के आसपास यहां 40 मीटर ऊंचे शिव लिंगम का निर्माण होता है, जिसे बर्फ लिंगम के रूप में जाना जाता है।

बदाविलिंग मंदिर, हम्पी

कर्नाटक के हम्पी बदाविलिंग मंदिर सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक का घर है। ये लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के बगल में स्थित है और हम्पी में सबसे बड़ा अखंड शिव लिंगम है।

कोटिलिंगेश्वर मंदिर, कर्नाटक

कोटिलिंगेश्वर कर्नाटक के कोलार जिले में है। इस जगह को दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक मावा जाता है। भगवान कोटिलिंगेश्वर मंदिर अलग-अलग देवताओं के ग्यारह छोटे मंदिरों और नंदीश्वर की एक ऊंची मूर्ति के साथ कोटिलिंगेश्वर को समर्पित है। यहां 108 फीट ऊंचा शिव लिंगम है। जिसके ठीक सामने नंदी की एक 5 फीट लंबी मुर्ती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें