Notification Icon

दिल्ली में फेमस हैं साउथ इंडियन शैली के ये 5 मंदिर, एक बार कर आएं दर्शन

  • South Indian Temples in Delhi: दिल्ली में दक्षिण भारतीय शैली के कई मंदिर हैं, जो अपने यूनीक आर्किटेक्चर और धार्मिक महत्व के लिए फेमस हैं। आप भी एक बार इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 14 July 2024 11:30 AM
share Share

दक्षिण भारतीय शैली के मंदिर काफी सुंदर होते हैं। इनकी बनावट से लेकर यहां के माहौल बाकी मंदिरों से काफी अलग होते हैं। वैसे तो इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए आपको दक्षिण भारत जाना होगा लेकिन अगर आप चाहें तो दिल्ली में दक्षिण भारतीय शैली के मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। ये मंदिर अपने यूनीक आर्किटेक्चर और धार्मिक महत्व के लिए फेमस हैं। आप भी एक बार यहां दर्शन के लिए जा सकते हैं। 

उत्तर स्वामी मलाई मंदिर

ये मंदिर दिल्ली के पालम रोड पर है। इसे मलाई मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह दक्षिण भारतीय संस्कृति का मंदिर है, जो भगवान स्वामीनाथ को समर्पित है। यह मंदिर मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दर्शाता है।

तिरूपति बालाजी का मंदिर

दिल्ली में भगवान विष्णु के अवतार तिरूपति बालाजी का भी फेमस मंदिर है। इसे दिल्ली तिरूपति बालाजी मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है। यहां पर भगवान तिरुपति को चार बार अनुष्ठानिक आरती और भोग चढ़ाया जाता है। वहीं हर शुक्रवार को भगवान तिरूपति बालाजी के अभिषेक दर्शन भी आप कर सकते हैं।

अयप्पा मंदिर

अयप्पा मंदिर आर.के. पुरम में है और यह भगवान अयप्पा को समर्पित है। यहां पर केरल शैली की पूजा और अनुष्ठान होता है और यहां की शांति और पवित्रता भक्तों को देख आपका मन खुश हो जाएगा।

श्री उत्तर गुरुवायुरप्पन मंदिर

श्री उत्तर गुरुवायुरप्पन मंदिर मयूर विहार फेज 1 मेट्रो स्टेशन के पास है। भगवान विष्णु के रूप श्री उत्तर गुरुवायुरप्पन की पूजा मुख्य रूप से केरल में की जाती है। कहते हैं कि गुरुवायुरप्पन की मूर्ति की पूजा कृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी करते थे।

श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर

कहते हैं कि श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां हर दिन खास कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कहा जाता है कि जो भक्त गणेश चतुर्थी के दिनों में पूरे 10 दिनों तक यहां पूजा करते हैं तो भगवान उसकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें