Basant Panchami 2024 Rangoli Designs: बसंत पंचमी पर बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन, 10 मिनट में बनकर होंगे तैयार
Basant Panchami 2024 Rangoli Designs:अगर इस साल आप अपने घर के आंगन को सजाने और मां सरस्वती का स्वागत करने के लिए कोई आसान रंगोली डिजाइन ढ़ूंढ रहे हैं तो देखें 10 मिनट में बनकर तैयार होने वाले डिजाइन।

Basant Panchami 2024 Rangoli Designs: देशभर में इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व माना गया है। बसंत पंचमी का दिन विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती का जन्म हुआ था। लोग इस दिन पीले कपड़े पहनकर देवी सरस्वती की पूजा अर्चना करके उन्हें पीले रंग का भोग चढ़ाते हैं। कुछ लोग इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए अपने घर- आंगन में खूबसूरत रंगोली डिजाइन भी बनाते हैं। अगर इस साल आप भी अपने घर के आंगन को सजाने और मां सरस्वती का स्वागत करने के लिए कोई आसान रंगोली डिजाइन ढ़ूंढ रहे हैं तो देखें 10 मिनट में बनकर तैयार होने वाले ये बेस्ट रंगोली डिजाइन। रंगोली के ये डिजाइन ना सिर्फ बनने में बेहद आसान हैं बल्कि दिखने में भी बेहद खूबसूरत हैं।

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का विधान बताया गया है। ऐसे में इस दिन अपने घर के आंगन को सजाने के लिए आप मां सरस्वती से जुड़ी चीजें जैसे सितार यानी वीणा का डिजाइन भी रंगोली में बना सकते हैं।

अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है तो भी आप इस रंगोली डिजाइन को बड़ी आसानी से घर में मौजूद चीजों की मदद से बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको कुल्फी स्टिक की जरूरत पड़ेगी।

बसंत पंचमी के मौके पर आप आसान और जल्द बनने वाले डिजाइन चुनना चाहती हैं तो इस तरीके के मां सरस्वती जी की वीणा के साथ फूल बनाकर भी रंगोली के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

बसंत पंचमी हर साल माघ महीने की पांचवें दिन में मनाई जाती है इस दिन से सर्दियां खत्म हो जाती है और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगोली बनाना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वीणा वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

मां सरस्वती जी को वीणा वादिनी भी कहा जाता है। मां सरस्वती को वीणा की धुन बेहद पसंद होती है ऐसे में आप मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वीणा वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।