Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़raksha bandhan 2023 latest trendy mandala mehndi designs from alia bhatt bridal look

रक्षाबंधन पर सजाएं खास मांडला मेहंदी डिजाइन, आलिया भट्ट को भी है पसंद

Mehandi Design: रक्षाबंधन के मौके पर हाथों पर खास मेहंदी की डिजाइन लगाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के वेडिंग लुक से इंस्पायर मांडला डिजाइन को रचा सकती हैं। ये लगाने में आसान और अट्रैक्टिव है।

Aparajita लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 Aug 2023 01:49 PM
share Share

सावन का महीना शुरू होते ही महिलाएं हाथों पर मेहंदी सजाना पसंद करती हैं। खासतौर पर रक्षाबंधन का त्योहर तो बिना मेहंदी सजे अधूरा लगता है। अगर आप मेहंदी के बिना त्योहारों को अधूरा मानती हैं तो इस बार लेटेस्ट और ट्रेंडी मांडला डिजाइन को हाथों पर सजाएं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत जानने के बाद जरूर इसे लगाना पसंद करेगी। ओल्ड टेंपल और इनफिनिटी राउंड शेप डिजाइन बिल्कुल ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन है। जो इन दिनों ट्रेंड में हैं।

आलिया भट्ट ने चुना वेडिंग डे के लिए
आलिया भट्ट ने दुल्हन बनने के लिए इस खास मेहंदी डिजाइन को चुना था। मिनिमल लुक में तैयार आलिया हाथों पर इस मेहंदी को सजाए दुल्हन बनी थी। ऐसे में ब्राइडल लुक के लिए ये डिजाइन ट्रेंड में है। जिसमे टिपिकल हैवी डिजाइन को छोड़कर हाथों पर हल्की-फुल्की डिजाइन को लड़कियां चुन सकती हैं। 

त्योहारों पर दिखेगी खास
नागपंचमी से लेकर रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों के हाथ में मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप हल्की-फुल्की डिजाइन को चुनना चाहती हैं तो अरेबिक डिजाइन को छोड़कर इस बार ट्रेंडी मांडला डिजाइन को चुन सकती हैं।

करें एक्सपेरिमेंट
आप चाहें तो मांडला डिजाइन के ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। ये बेहद अट्रैक्टिव दिखेंगे।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें