Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, इन खास भोग से करें भोले नाथ को खुश Mahashivratri Special 2022 offer these food for bhog on Mahashivratri to get lord shiva blessing, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Mahashivratri Special 2022 offer these food for bhog on Mahashivratri to get lord shiva blessing

Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, इन खास भोग से करें भोले नाथ को खुश

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च यानी मंगलवार को है। ये बात सभी जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग,...

Avantika Jain टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 Feb 2022 01:02 PM
share Share
Follow Us on
Mahashivratri Special: महाशिवरात्रि पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, इन खास भोग से करें भोले नाथ को खुश

महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च यानी मंगलवार को है। ये बात सभी जानते हैं कि भगवान शिव की पूजा के लिए बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल , मौसमी फल, गंगाजल, गाय के दूध चढ़ाया जाता है। ये दिन भगवान शिव की अराधना के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की बारात निकाली जाती है और उन्हें तह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। यूं तो भगवान शिव को केवल एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित कर के प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिव को महाशिवरात्रि के मौके पर भांग चढ़ाई जाती है, इसी को प्रसाद के रूप में पीया जाता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ प्रसाद के बारे में, जिसे भोग की तरह आप खा सकते हैं। 

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का चढ़ाएं ये भोग 

लस्सी

लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है। इसे और भी मजेदार बना सकते हैं। आधा किलो दही में थोड़ा सा दूध, चीनी मिलाएं। चाहें तो इसमें भांग मिला सकते हैं। भगवान को भोग के साथ-साथ आप इसे महमानों को भी सर्व कर सकते हैं। 

मालपुआ

मालपुआ भगवान शिव को बहुत पसंद है। ऐसे में अगर इस बार आप महाशिवरात्रि पर मालपुआ बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ शक्कर, गुलाब जामुन रेडी मिक्स, पिस्ता, इलायची, केसर के रेशे, और घी की जरूरत होगी। 


ठंडाई

शिवरात्रि से पहले मौसम गर्म हो जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के भोग के रूप में ज्यादातर लोग भगवान शिव को ठंडाई पिलाते हैं। चीनी और भांग के साथ-साथ आप ठंडाई में बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर भी डालें। 


हलवा

मीठे का भोग लगाने के लिए हलवे से बेहतर क्या हो सकता है। आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का हलवा बना सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स जरूर डालें।

मखाने की खीर 

महाशिवरात्रि पर भोलोनाथ को मखाने की खीर का भोग लगाएं। मखाने की खीर काफी हेल्दी भी होती है। इस खीर के लिए मखाने का इस्तेमाल भून कर किया जाता है। इसमें केसर और इलायची पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।