महाशिवरात्रि व्रत के दौरान नहीं होगी कमजोरी, एनर्जेटिक रहने के लिए पीएं Almond Milk
महाशिवरात्रि 2022 (Mahashivratri 2022) कल यानी 1 मार्च को है। ऐसे में इस दिन कई लोग शिव की अराधना करते हैं और इसी के साथ व्रत भी रखते हैं। इस दिन अगर आप भी फास्ट रखने वाली हैं तो आपको खुद को...

महाशिवरात्रि 2022 (Mahashivratri 2022) कल यानी 1 मार्च को है। ऐसे में इस दिन कई लोग शिव की अराधना करते हैं और इसी के साथ व्रत भी रखते हैं। इस दिन अगर आप भी फास्ट रखने वाली हैं तो आपको खुद को हाइड्रेटिड रखने की जरूरत है। बादाम के दूध (Almond Milk) में कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं जो आपको एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। इस महाशिवरात्रि पर अगर आप फलाहर व्रत रखने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बादाम का दूध पीना चाहिए। ऐसे में जानिए बादाम दूध बनाने की रेसिपी फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल।
कैसे बनाएं बादाम दूध (How to make Almond Milk)
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दूध, बादाम, केसर, हरी इलायची, पिस्ता, खजूर और बर्फ के क्यूब चाहिए। बादाम दूध बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को धोएं और फिर रातभर के लिए भिगोएं। सिबह बादाम को निकालें और फिर सभी के छिलके उतार लें और खजूर के बीज निकाल लें। इसके बाद छिले हुए बादाम, केसर, खजूर और इलायची के दाने को थोड़ा सा दूध मिलाकर कर बारीक पीस लें। अब इसमें सारा दूध और बर्फ के टुकड़े मिलाएं और फिर से ब्लेंड करें। बादाम का दूध पीने के लिए तैयार है। पीने से पहले इसे बादाम से गार्निश करें।
क्या हैं बादाम दूध के फायदे (Benefits of Almond Milk)
बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और ये हम सभी जानते हैं। इसका दूध भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-डी और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके कई फायदे हैं जैसे-
-दिल के लिए फायदेमंद है।
-हड्डियों के निर्माण में मदद करता है।
-इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अच्छा है।
-आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
-मांसपेशियों को रिलेक्स करता है।
-वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है।
-डायबिटीज नियंत्रित करता है।
-हानिकारक बैकटीरिया से बचाता है।
-बालों के लिए भी फायदेमंद है।
-बादाम में ट्रिप्टोफैन होता है, जो नींद की समस्या से निजात दिलाता है।
बादाम दूध का इस्तेमाल (How to Use Almond Milk)
बादाम का दूध शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल गाय के दूध की जगह पर किया जा सकता है। डेयरी मिल्क की जगह इसका इस्तेमाल करके आइक्रीम या हल्वा बना सकते हैं। बादाम दूध का इस्तेमाल शेक या फिर स्मूदी में भी किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।