Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Latest back and front beautiful Mehndi Design Images

Mehndi Design Images: हर किसी के हाथों में बहुत खूबसूरत लगते हैं ये मेहंदी डिजाइन, रचने के बाद दिखती है खूब सुंदर

Latest Mehndi Design Images: महिलाएं और लड़कियां दोनों ही हाथों में मेहंदी लगवाने की शौकीन होती हैं। त्योहार हो या फिर वेडिंग फंक्शन, हर ओकेजन पर महिलाएं मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Oct 2022 09:20 AM
share Share

त्योहार का मौका, पूजा और वेडिंग फंक्शन के दौरान महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी ना सिर्फ आपके हाथों की सुंदरता को बढ़ाती है बल्कि ये हिंदू मान्यताओं में इसका अलग महत्व भी है। सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी एक है। इन दिनों अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। जिनमें से कुछ सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होते हैं। यहां कुछ ऐसे ही डिजाइन की तस्वीरें हैं जिन्हें आप आसानी से अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। देखिए-

 

 डिजाइन 1

इस तरह के डिजाइन रचने के बाद काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। फूलों और पत्तियों से बना ये डिजाइनर मेहंदी डिजाइन आसानी से लग जाता है। इस डिजाइन में बारिकी से काम किया गया है। 

 

 डिजाइन 2

मारवाड़ी मेहंदी में स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं तो इस तरह के डिजाइन को लगवा सकते हैं।  काफी प्यारा डिजाइनर मेहंदी डिजाइन है। रचने के बाद इसका रंग काफी गहरा आता है।

 

 

 डिजाइन 3

जिन लोगों को हाथों पर भरा हुआ मेहंदी डिजाइन पसंद है वह लोग इस तरह के डिजाइन को लगवा सकते हैं। ये फुल हैंड मेहंदी डिजाइन इंगेजमेंट सेरेमनी जैसे फंक्शन के लिए भी बेहतरीन है। 

 

 

 डिजाइन 4


इस तरह की डिजाइनर मेहंदी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती है। इसपैटर्न को आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आप वर्किंग है और फटाफट लगने वाले मेहंदी डिजाइन को खोज रही हैं तो इस डिजाइन को लगवा सकती हैं।

 

 डिजाइन 5


बारीकी से लगा मेहंदी डिजाइन अच्छी ही लगता है। इस डिजाइन को भी काफी बारीकी से लगाया गया है। भरा हुआ डिजाइनर मेहंदी लगाना पसंद है तो इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

 

(फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें