Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Karwa Chauth 2022 latest and simple Mehndi Design for Full Hand or bhare hue hath ki mehndi design

Karwa Chauth Mehendi: करवा चौथ पर इन मेहंदी से बढ़ाएं अपने हाथों की रौनक, देखें भरे हाथ वाले लेटेस्ट डिजाइन

Karwa Chauth 2022 Full Hand Mehndi Design: करवाचौथ के खास त्योहार पर महिलाएं हाथों को खूबसूरस मेहंदी डिजाइन से सजाती हैं। ऐसे में यहां देखें भरे हुए हाथ वाले डिजाइनर मेहंदी डिजाइन-

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 Oct 2022 04:36 AM
share Share

Karwa Chauth 2022 Mehndi Design: सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बेहद खास होता है। महिलाएं इस खास दिन व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके अपने  पति की लंबी आयु की भी प्रार्थना करती हैं। इस दिन के लिए महिलाएं पहले से तैयारियां करना शुरू कर देती है। करवा चौथ के मौके पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र, आलता आदि के साथ ही हथेली पर मेहंदी लगाने की परंपरा भी है। इस शुभ दिन के लिए महिलाएं हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाती हैं। इस करवा चौथ मेहंदी से हथेली की रौनक बढ़ाने के लिए कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर सजा सकती हैं।

मेहंदी के भरे हुए हाथ हमेशा अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप इस तरह के डिजाइन को लगा या लगवा सकती हैं। ये काफी प्यारा राजस्थानी मेहंदी डिजाइन है जो रचने के बाद काफी प्यारा लगेगा। 

भरे हुए हाथ पर अगर डिजइनर बूटे हों तो मेहंदी काफी खिल कर आती हैं। और आपके हाथओं की शोभा को भी ये पूरी तरह से बढ़ाती है। 

अगर आप डिजाइनर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस तरह के डिजाइन को देख सकती हैं। ये काफी सुंदर लगते हैं और जब मेहंदी का रंग आता है तब तो ये बेहतरीन लगते हैं। खूबसूरती से बना ये मोर रचने के बाद हाथों की सुंदरता को काफी हद तक बढ़ा देता है। 

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी में आजकल पोट्रेट बनाए जाते हैं। ये काफी आसान है और खुद से लगाया जा सकता है। सिंपल और खूबसूरत मेहंदी चाहते हैं तो इस तरह के डिजाइन को लगवा सकते हैं। 

शादी के बाद पहला करवाचौथ है तो आप इस तरह के फुल हैंड डिजाइन को लगवा सकते हैं। 

हाथ में छन्नी लिए चांद को देखती महिला के इस पोट्रेट डिजाइन को खूब पसंद किया जाता है। 

डिजाइनर मेहंदी में इस तरह का डिजाइन काफी पसंद किया जाता है, खासकर करवाचौथ पर। आप अपनी पसंद के गाने के साथ भी इसे लगवा सकते हैं। यह भी पढ़ें:  हरियाली तीज पर लगाएं सिंपल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

 

(All Picture Credit- Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें