Interesting Facts about Cats : म्याऊं! बिल्लियों के बारे में ये दिलचस्प बातें आपने कभी नहीं सुनी होगी interesting facts about cats in hindi, लाइफस्टाइल - Hindustan

Interesting Facts about Cats : म्याऊं! बिल्लियों के बारे में ये दिलचस्प बातें आपने कभी नहीं सुनी होगी

-बिल्लियां सोना पसंद करती हैं और वे अपना 70% समय पूरे दिन सोने में बिताती हैं, जिससे यह दिन में 13 से 16 घंटे हो जाता है। जानें बिल्लियों के बारे में ऐसी ही दिलचस्प बातें कौन-सी हैं।

pratima लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 24 June 2022 02:56 PM
share Share
Follow Us on
Interesting Facts about Cats : म्याऊं! बिल्लियों के बारे में ये दिलचस्प बातें आपने कभी नहीं सुनी होगी

आमतौर पर दो तरह के लोग होते हैं, एक जो बिल्लियों को काफी पसंद करते हैं और दूसरे जिन्हें बिल्लियां बिल्कुल पसंद नहीं होती। असल में बिल्लियों के बारे में काफी गलतफहमियां हैं जिसके चलते बिल्लियों को स्वार्थी और चालाक समझा जाता है, जबकि मिस्र की संस्कृति में बिल्लियों का अच्छी तरह से सम्मान किया जाता था। आप अगर बिल्लियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ दिलचस्प फैक्ट्स- 


-क्या आप जानते हैं कि सबसे पुरानी बिल्ली 9,500 साल पहले अस्तित्व में आई थी। इसे 2004 में फ्रांसीसी पुरातत्वविदों द्वारा खोजा गया था, जब उन्हें साइप्रस में एक कब्र मिली थी। इस बिल्ली का कंकाल आजकल की बिल्लियों से काफी अलग था। 


-बिल्लियां सोना पसंद करती हैं और वे अपना 70% समय पूरे दिन सोने में बिताती हैं, जिससे यह दिन में 13 से 16 घंटे हो जाता है।


-आपको जानकर हैरानी होगी कि स्टब्स नाम की एक नारंगी टैब्बी बिल्ली, 20 साल तक अलास्का के एक छोटे से शहर की मेयर बनी थी। बिल्ली को कई स्थानीय चुनावों में भी खड़ा किया गया था क्योंकि स्थानीय लोग और टूरिस्ट उसे बेहद पसंद करते थे। उस बिल्ली के पास कोई कानूनी शक्तियां नहीं थीं लेकिन सभी उसे बेहद प्यार करते थे। 


-दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली की प्रॉपर्टी 7 मिलियन पाउंड (67 करोड़ 28 लाख से भी ज्यादा) था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उस बिल्ली का नाम ब्लैकी है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसके करोड़पति मालिक ने उसकी वसीयत में अपने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया था और सारी सम्पत्ति बिल्ली को मिल गई थी। 

 

-बिल्ली के दरवाजे का आविष्कार आइजैक न्यूटन ने किया था, जब वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अपने प्रयोगों पर काम कर रहे थे।


-अब तक की सबसे उम्रदराज बिल्ली 38 साल और 3 दिन की थी। इसका नाम Creme Puff था और इसका जन्म 3 अगस्त 1967 को हुआ था। 


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।