दिल्ली से करीब 7 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, दोस्तों संग किया जा सकता है एक्सप्लोर
Hill Station Near Delhi: उत्तराखंड का खूबसूरत शहर लैंसडाउन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस जगह पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और लवर्स के साथ पहुंचते हैं। यहां देखें लैंसडाउन कैसे पहुंचे।

Beautiful Hill station Lansdowne: उत्तराखंड में घूमने के लिए काफी सारी खूबसूरत जगह है, जहां पर आप अपने दोस्तों, लवर या परिवार के साथ आसानी से जा सकते हैं। दिल्ली से आ रहे लोगों के लिए उत्तराखंड का खूबसूरत और छोटा शहर लैंसडाउन सबसे पास है। दिल्ली से यहां पहुंचने में महज 6 से 7 घंटे लगते हैं। कई लोग ऐसे होंगे जो इस जगह के बारे में जानते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि यहां पर कैसे पहुंचा जाए। अगर आप वीकेंड पर इस जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां देखें लैंसडाउइन पहुंचने का आसान और सस्ता रास्ता क्या है।
दिल्ली से लैंसडाउन जानें का बेस्ट तरीका (How to reach Lansdowne)
1) फ्लाइट से- हर भरे पहाड़ा, खूबसरक नजारों को ऊंचाई से देखने का अलग मजा होता है। दिल्ली से करीब152 किमी की दूरी के साथ जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून लैंसडाउन का निकटतम हवाई अड्डा है। दिल्ली से देहरादून के लिए रोजाना और बजट के अंदर उड़ानें हैं। इस के अलावा हवाई अड्डे से कैब, कार, बसें ली जा सकती हैं।
2) रेलवे- अगर आप ट्रेन से लैंसडाउन पहुंचने की योजना बना रहे हैं, तो आप कोटद्वार पहुंचें, यह लैंसडाउन पहुंचने के लिए यह निकटतम रेलवे स्टेशन है। कोटद्वार के लिए ट्रेन देर रात निकलती है और सुबह जल्दी पहुंचती है। लैंसडाउन कोटद्वार से 40 किमी दूर है और कोटद्वार से लैंसडाउन तक सस्ती कीमतों पर परिवहन मिल जाते है।
3) दिल्ली से लैंसडाउन बाय रोड- दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 260 किमी है। ज्यादातर लोग फ्लाइट या ट्रेन चुनने के बजाय दिल्ली से लैंसडाउन के लिए रोड ट्रिप लेना पसंद करते हैं। दिल्ली से लैंसडाउन का सबसे छोटा रास्ता गाजियाबाद मुरादानगर से होते हुए लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।
क्या है बेस्ट ऑप्शन
दिल्ली से लैंसडाउन जाने के लिए आपको अपने बजट पर गौर करना चाहिए। अगल लो बडट ट्रिप है तो ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है। वहीं बजट की टेंशन नहीं है तो आप फ्लाइट, कार या वोल्वो बस से भी जा सकते हैं। यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पास इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को करें विजिट, वीकेंड पर घूमने का मजा हो जाएगा दोगुना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।