Happy Holi 2023: होली पर दोस्तों को भेजें ये फनी शायरी, पढ़ते ही चेहरे पर आएगी हंसी
Holi funny Shayari In Hindi: होली का त्योहार 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार पर दोस्तों को फनी तरीके से विश करने के लिए यहां देखिए कुछ मजेदार शायरियां।

Holi Shayari In Hindi: भारत में होली त्योहार का एक अलग महत्व होता है। इस साल 7 मार्च को होलिका दहन के साथ ये त्योहार मनाया जाएगा और 8 मार्च को सभी रंगों से होली खेलेंगे। रंगों के इस त्योहार पर आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को होली की कुछ मजेदार शायिरियां भेज सकते हैं। यहां देखिए होली के लिए फनी शायरियां।
1) ज्यादा रंग लग जाए
तो माफ करना
मगर मेरे दोस्त
कम से कम होली के दिन
अपनी नाक जरूर साफ करना
हैपी होली
2) मेरे रंग लगाने से तू क्यों भागता है
मेरे रंग लगानेे से तू क्यों भागता है
मेरे रंग लगाने के बहाने ही तो
तू साल में एक बार नहाता है
हैपी होली
3) मजाक के झूले में वह ऐसे झूल गए
मजाक के झूले में वह ऐसे झूल गए
मिठाईयां तो लाई होली के दिन
मगर रंग लाना भूल गए।
हैपी होली
4) रंगो में जब भी आप सजते हैं
रंगो में जब भी आप सजते हैं
कसम से
कुदरत का अनोखा नमूना लगते हैं।
हैपी होली
5) रगों से खेलकर जब आप सामने आएंगे
लोग आपको ही देखते जाएंगे
बस बच्चों के सामने मत आइएगा
वो बच्चे हैं, आपको देखकर डर जाएंगे।
हैपी होली
6) बच्चे भी होली में अच्छा अवसर पाते हैं
साल भर की डांट का बदला
पिचकारी मारकर बदला ले जाते हैं।
हैपी होली
7) कुछ लोग होली का
बेसब्री से इंतजार करते हैं
करे भी क्यों ना, इसी बहाने तो
वो साल में एक बार नहाते हैं।
हैपी होली
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।