Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Gangaur 2023 Beautiful Peacock Mehndi Design For front hands mehndi design images

Gangaur Mehndi Design: गणगौर पर मेहंदी से सजाने हैं अपने हाथ, देखिए शानदार मोर डिजाइन

Gangaur Mehndi Design Image: भारतीय त्योहारों में महिलाएं अक्सर मेहंदी से अपने हाथों को सजाती हैं। गणगौर आने वाला है और इस दौरान मेहंदी लगवाने के लिए यहां देखिए कुछ शानदार डिजाइन्स-

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 24 March 2023 03:17 AM
share Share

Gangaur Mehndi Design: गणगौर का त्योहार सुहागिनों के लिए खास होता है, ये पति की लंबी उम्र के लिए हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। ये दिन शिव-पार्वती को समर्पित है। इस खास त्योहार पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। बात जब श्रृंगार की हो तो मेहंदी जरूर लगाई जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन। देखिए मोर वाली मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: मेहंदी का रंग नेचुरली गहरा करते हैं ये बरसों आजमाए गए तरीके, देखिए दादी-नानी के फेवरेट नुस्खे

 

 

सिंपल मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं तो इस डिजाइन को लगवा सकते हैं। ये हथेलियों से थोड़ा ऊपर से ही लगाया जाता है। रचने के बाद काफी अच्छा लगता है।

फुल हैंड मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं तो डिजाइन बेस्ट है। हाथों पर बना मोर का पैटर्न रचने के बाद अच्छा रंग देता है। 

मारवाड़ी मेहंदी में स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं तो इस डिजाइन को लगवा सकते हैं। ये काफी अच्छा लगता है। ऊपर बना मोर मेहंदी में काफी सुंदर दिखता है।

स्टाइलिश मेहंदी लगवानी है तो इस डिजाइन को देख सकते हैं। इस तरह के पैटर्न को लगाने में भी काफी आसानी होती है।

खुली-खुली मेहंदी लगवाना पसंद है तो आप इस तरह के डिजाइन को भी लगवा सकते हैं। ये रचने के बाद हाथों को एक अलग लुक देते हैं। 

(All Picture Credit: Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें