Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़eid 2023 mehndi design simple easy latest arabic design for eid ul fitr

Eid Mehndi Designs: ईद पर हाथों पर सजाएं मेहंदी की ये ट्रेंडी खूबसूरत डिजाइन

Eid Mehndi Design 2023: ईद के मौके पर हाथों पर सजाना है मेहंदी तो इन अट्रैक्टिव मेहंदी की डिजाइन को जरूर देखें। सोशल मीडिया पर अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइन लड़कियों के बीच खूब पॉपुलर हो रही हैं।

Aparajita लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 April 2023 01:08 PM
share Share

रमजान का महीना पूरा होते ही ईद के चांद की तारीख निकाल दी जाती है। ईद का दिन तय होते ही सब तैयारियों में लग जाते हैं। सेंवईयां और पकवान के साथ ही सब सजधज कर तैयार भी हो जाते हैं। लेकिन बिना मेहंदी के ईद की खुशियां कुछ अधूरी सी लगती है। तो अगर आप ईद के एक दिन पहले ही हाथों पर मेहंदी सजाना चाहती हैं तो इन ट्रेंडी डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं। वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी सारी मेहंदी की डिजाइन मिल जाएंगी। जिसमे से हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सरल और फटाफट बन जाने वाली डिजाइन। जिसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। तो चलिए देखें मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन।

पतले-पतले बेल बूटों वाली ये मेहंदी की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव है। साथ ही लगाने में भी आसान है। अरेबिक डिजाइन से अलग हटकर इसे ट्राई किया जा सकता है।

मेहंदी की ये दो डिजाइन बिल्कुल अलग-अलग है। हाथों को भरा-भरा दिखाना हो या फिर लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी लगानी हो। इन दोनों को आप आसानी से लगा सकती हैं।

ईद के मौके पर हाथों पर सजाने के लिए ये मेहंदी की डिजाइन काफी अट्रैक्टिव हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें