Diwali Simple Rangoli 2022: फूलों और रंगों के साथ बनाएं लेटेस्ट रंगोली, देखें खूबसूरत डिजाइन के फोटो
Easy Rangoli Designs 2022: आज यानी 24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर अपने एंट्री गेट, आंगन में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां देखें आसान रंगोली डिजाइन-

24 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार के लिए महिलाएं हफ्ते पहले से ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। रौशनी के त्योहार दिवाली पर हर घर बेहद खूबसूरती से सजा होता है। इस सजावट में चार चांद लगाती है रंगोली। अगर खूबसूरती और सफाई से रंगोली को बनाया जाता है तो ये काफी सुंदर लगती है। आप घर के आंगन या फिर एंट्री गेट पर लगा सकते हैं। यहां देखिए फूल और रंगों से बनने वाली खूबसूरत डिजाइन-
यह भी पढ़ें:Flower Rangoli Design: दिवाली पर फूलों से बनाएं खूबसूरत रंगोली, घर महकाने के लिए यहां देखें सिंपल डिजाइन
सिंपल रंगोली डिजाइन-1

फूलों से बना ये रंगोली डिजाइन काफी प्यारा लग रहा है। इस डिजाइन को बनाने के लिए फूल और रंगों दोनों का इस्तेमाल किया गया है। इसे सजाने के लिए सुंदर दिपक को भी लगाया गया है। आप इस तरह के रंगोली डिजाइन को भी बना सकते हैं।
सिंपल रंगोली डिजाइन-2

सिर्फ फूलों से रंगोली बनाना चाहते हैं तो इस तरह के डिजाइन को बना सकते हैं। इसके बनाने में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहें को गुलाब, मोगरा जैसे फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
सिंपल रंगोली डिजाइन-3

दिवाली पर हर घर में और घर के बाहर दीपक जरूर लगाया जाता है। ऐसे में इस तरह का रंगोली डिजाइन बेहतरीन है। इस रंगोली में एक खूबसूरत दिया डिजाइन है और इसी के साथ रंगोली को अलग-अलग रंगों से भी सजाया गया है।
सिंपल रंगोली डिजाइन-4

दिवाली स्पेशल रंगोली के लिए ये डिजाइन काफी अच्छा है। से आप अलग रंगों के साथ बना सकते हैं। इसके बीच के सर्कल पर लिखा हैप्पी दिवाली इस डिजाइन को बेहतरीन बना रहा है।
सिंपल रंगोली डिजाइन-5

फूल और पत्तियों से भी आप एक प्यारी रंगोली बना सकती हैं। तस्वीर में दिए गए डिजाइन के आस पास छोटे दियों को रखें। ऐसा करने पर इसी रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
सिंपल रंगोली डिजाइन-6

फूलों और रंगों से बनी रंगोली काफी अच्छी लगती है। ये डिजाइन दिखने में हैवी लग सकता है, लेकिन जब आप इसे बनाएंगी तो ये आपको काफी आसान लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।