Rangoli Design: दिवाली पर घर सजाने के लिए परफेक्ट हैं ये रंगोली की आसान डिजाइन
Rangoli Design: दिवाली पर घर को रंगोली से सजाना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप रंगोली बनाने में माहिर नहीं है तो इन आसान सी रंगोली की डिजाइन को अपने घर के कोने में बना सकती हैं। ये खूबसूरत दिखेंगी।

दिवाली के मौके पर घर की साफ-सफाई पूरी होते ही सजावट में सब लग जाते हैं। अगर आप घर में रंगोली डिजाइन बनाने की सोच रही हैं। तो इन आसान सी डिजाइन को बनाएं। ये कम वक्त में फटाफट बनकर रेडी हो जाती है और खूबसूरत भी बहुत लगती हैं। आगे देखें रंगोली डिजाइन की अट्रैक्टिव फोटोज।

अल्पना बनाएं
सिंपल सी अल्पना डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगी। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। सबसे पहले जमीन पर चॉक से डिजाइन ड्रॉ कर लें। फिर इसमे रंग भरते चले जाएं। फटाफट और कम मेहनत में पूरी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

कोने वाली डिजाइन
घर की दीवार से सटाकर अगर जगह है तो आप इस तरह की डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत हैं और बनाने में आसान भी है।

चलनी से बनाएं बड़ी डिजाइन
अगर आप चलनी की मदद से रंगोली की डिजाइन बना रही हैं तो उसे इस तरीके से बड़ा आकार दे सकती हैं।
फूलों वाली रंगोली डिजाइन
फूलों की डिजाइन बनाना आसान होता है। तो आप इन फूलों वाली डिजाइन को अपने घर के एंट्रेस पर ट्राई कर सकती हैं।

मोर वाली डिजाइन
घर के सबसे पसंदीदा हिस्से पर आप ये मोर की डिजाइन वाली रंगोली की डिजाइन बनाएं। ये काफी खूबसूरत लगेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।