Small Rangoli Design: घर के हर कोने को बेहद खूबसूरत बना देंगी ये छोटी-छोटी रंगोली डिजाइन
Small Rangoli Design: घर छोटा सा है या फिर मंदिर में रंगोली बनानी है। रंगोली की ये छोटी-छोटी आसान और सिंपल सी डिजाइन को आप बना सकती हैं। ये घर के हर कोने को खूबसूरत और रंगों से सजाने में मदद करेंगी।

घर छोटा हो या बड़ा, हर कोई उसे पूरे प्यार से सजाता है। घर के कोने में अगर आप छोटी डिजाइन की रंगोली बनाना चाहती हैं तो इन अट्रैक्टिव डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में बहुत कम वक्त लगेगा और फटाफट बनकर रेडी हो जाएंगी। खासतौर पर घर के मंदिर में बनाने के लिए ये रंगोली की डिजाइन बेस्ट हैं। तो चलिए देखें अट्रैक्टिव रंगोली डिजाइन।


फूलों से बनाएं रंगोली
छोटे घर में रंगोली पाउडर के फैलने का डर रहता है तो आप रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली तैयार कर सकती हैं। गेंदा, गुलाब, सदाबहार और कुछ सफेद फूलों से खूबसूरत रंगोली बनाई जा सकती है।

स्वास्तिक और रंगोली
मंदिर में रंगोली बनानी है तो स्वास्तिक के साथ रंगोली की डिजाइन को पूरा करें। वहीं कई सारे रंगों को मिलाकर बनाई गई ये रंगोली की डिजाइन भी काफी आसान है। जिसे आप फटाफट बना सकती हैं।
अल्पना
छोटे गोले में बनी अल्पना की क्लासिक डिजाइन अट्रैक्टिव लगती है। सबसे खास बात कि ये कभी ट्रेंड से आउट नहीं होती। आप इन डिजाइन को पहले जमीन पर ड्रॉ कर लें। फिर इन पर रंग भरते चले जाएं। ये कुछ ही समय में बन जाती हैं।
दियों से सजाएं
आप चाहें तो केवल मिट्टी के दियों से ही रंगोली जैसी डिजाइन बना सकती हैं। इससे घर में रंगोली पाउडर के बिखरने का डर नहीं होगा। या, रंगोली बनाकर उनकी डिजाइन के ऊपर दियों को रखकर जलाएं। ये दिए फोटोज में रंगोली को रोशनी देने में मदद करते हैं।



लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।