Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Bridal Mehendi designs of Bollywood Actresses see photos

बेहद खास है बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, देखिए फोटोज

Actresses Bridal Mehndi Design: एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक की खूब तारीफ होती है। लड़कियां अदाकाराओं के लुक से काफी इंस्पिरेशन लेती हैं। इस आर्टिकल में देखिए उनके बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 Oct 2023 05:13 PM
share Share

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अदाकाराओं के लुक से लड़कियां खूब इंस्पिरेशन लेती हैं। अदाकाराओं के लहंगे से लेकर जूलरी तक से ट्रेंड सेट हो जाता है। इस आर्टिकल में देखिए अदाकाराओं के बेहतरीन मेहंदी डिजाइन। ये डिजाइन सिंपल जरूर हैं लेकिन रचने के बाद काफी खूबसूरत लगते हैं।

कटरीना कैफ ब्राइडल मेहंदी 

कटरीना कैफ ने अपनी शादी पर फुल हैंड हैवी मेहंदी लगवाई थी। एक्ट्रेस की मेहंदी का डिजाइन भरा हुआ जरूर था, लेकिन इसका पैटर्न काफी सिंपल है। ऐसे में इस डिजाइन को घर में आसानी से लगाया जा सकता है।  

 

आलिया भट्ट ब्राइडल मेहंदी 

आलिया भट्ट की वेडिंग मेहंदी काफी सिंपल थी। उन्होंने सर्कल डिजाइन को लगवाया था। इस डिजाइन में फ्रंट और बैक पर सर्कल डिजाइन लगाया था। इसी के साथ उंगलियां पर भी सिंपल पैटर्न लगाया था। ये दिखने में काफी अच्छे लग रहे थे।   

 

परीणिती चोपड़ा मेहंदी डिजाइन

परीणिती चोपड़ा ने भी वेडिंग पर सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगावाया था। एक्ट्रेस ने हाथों पर वी-शेप वाले डिजाइन को लगवाया था। इसी के साथ पैरों पर उन्होंने बेल डिजाइन को लगवाया था। ये दिखने में काफी अच्छा था। 

 

मौनी रॉय ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

मौनी रॉय ने शादी के लिए ब्राइडल मेहंदी कोहनी तक लगाई थी। हालांकि, ये एक डिजाइनर मेहंदी है। मेहंदी में ब्राइड और ग्रूम का नाम भी यूनीक तरीके से लिखा गया था। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें