Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़Beautiful and Simple Mehndi Designs For Foot

Mehndi Designs: पैरों की मेहंदी के इन डिजाइन्स को देख लगवाने का करेगा मन, रचने के बाद लगते हैं बेहद सुंदर

Pairon Ke Liye Mehndi Design: मेहंदी सोलह श्रृंगार का हिस्सा है, इसलिए सुहागिन महिलाओं के पैरों में लगी मेहंदी को शुभ माना जाता है। यहां पैरों की मेहंदी के डिजाइन्स हैं जिन्हें आप भी लगा सकती हैं।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 March 2023 07:13 AM
share Share

हर तीज-त्योहार पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं का मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और ये सोलह श्रृंगार का हिस्सा भी है। गणगौर का त्योहार आ रहा है, इस खास त्योहार पर महिलाएं पार्वती और ईसर की पूजा करती हैं। ऐसे में मेहंदी भी जरूर लगवाई जाती है। हाथों के साथ ही कई महिलाओं को पैरों पर भी मेहंदी लगवाना पसंद होता है। इससे पैर खूबसूरत दिखते हैं। यहां देखिए मेहंदी के बेहद खूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन्स। 
 

ब्राइडल मेहंदी में भी आप कई तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं। हैवी डिजाइन वाली मेहंदी काफी खूबसूरत लगती है। इस तरह के डिजाइन पैरों की सुंदरता को दोगुना बढ़ा देते हैं। 

 

हर बार सेम तरह के डिजाइन को लगवाकर बोर हो गई हैं तो आप पैरों पर इस तरह के डिजाइन को बनवा सकते हैं। इसमें एक चौड़ी पट्टी बनाई जाती है जिसे अलग-अलग डिजाइन से सजाया जाता है।

सर्कल मेहंदी डिजाइन कभी पुराने नहीं होते हैं। इस तरह के डिजाइन को आप पैरों पर लगवा सकती हैं। ये सिंपल होते हैं और रचने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। 

जिस तरह हाथों में बेल डिजाइन मेहंदी लगवाई जाती है, उसी तरह आप पैरों पर भी यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। पैरों पर लगा ये डिजाइन पैर फूल जैसा है।  

मेहंदी डिजाइन में कुछ महिलाओं को हमेशा फ्लावर डिजाइन अच्छा लगता है। सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी के लिए इस तरह के डिजाइन को आप लगवा सकती हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें