Ram Mandir Rangoli Design: घर के मंदिर में बनाएं प्रभु आगमन की खुशी में खूबसूरत रंगोली डिजाइन
Ram Mandir Rangoli Design: प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में हर घऱ में लोग खुशी मना रहे हैं और घरों को सजा रहे हैं। घर के मंदिर में आप चाहें तो ये प्यारी सी रंगोली की डिजाइन बना सकती हैं।

22 जनवरी का दिन बेहद खास बन गया है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं और ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं। दिवाली की तरह लोग घरों और मंदिर को फूलों और रंगोली से सजा रहे हैं। तो अपने मंदिर में अगर आप आसान और सुंदर सी रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इन डिजाइंस को देख लें। प्रभु श्रीराम के नाम से लेकर छवि तक की ये डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखेगी।



रंगोली में कई शेड का इस्तेमाल करना है तो हाथों से एक साथ दो से तीन कलर गिराकर शेड दिया जा सकता है। वहीं मंदिर की छाया बनाने के लिए अलग-अलग आकार की बोतलें रखकर उसके आसपास रंग बिखेरें। इससे रंगोली जल्दी से बन जाएगी।

प्रभु श्रीराम और माता सीता का नाम लिखकर, इसे फूल-पत्ती और धनुष के आकार वाली रंगोली सबसे आसान और सुंदर है। जो हर किसी को अट्रैक्ट करेगी। आप चाहें तो इस रंगोली के आकार को बड़ा कर सकते हैं।


वैसे अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है तो सीता और राम की छवि के अलावा उनके चित्र को भी उकेर कर रंगों से सजा सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।