Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपrepublic day 2023 wishes shayari message wallpaper for friends and family

Republic Day 2023 पर दोस्तों और शुभचिंतकों को भेजें ये खास शायरी संदेश और दिल में जगाएं देशभक्ति की भावना

Republic Day 2023 Quotes: भारत इस साल 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आप भी दोस्तों और रिश्तेदारों को रिपब्लिक डे के शुभकामना संदेश भेजें और और देशभक्ति के रंग में रंग जाएं।

Admin लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 Jan 2023 02:41 AM
share Share

Republic Day 2023: भारत हर साल रिपब्लिक डे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाता है। इस साल 74वें गणतंत्र दिवस को हम सब मनाएंगे। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को नया संविधान लागू हुआ था। साथ ही रिपब्लिक डे के दिन देश की आजादी में शामिल शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी जाती है। स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी संगठनों में तिरंगा फहराया जाता है। रिपब्लिक डे के दिन कुछ ऐसी धूम रहती है कि हर किसी के दिल में देशभक्ति की भावना हिलोरे मारने लगती है। हर किसी के साथ देशभक्ति के रंग में रंगना है तो दोस्तों और अपने साथियों को ये खास शुभकामना संदेश भेजें और गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएं।

आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे
जब भी जरुरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे .
क्यों की भारत हमारा देश है 
इस पर कोई आंच न आने देंगे
Happy Republic Day 2023

मेरा मुल्क मेरा देश मेरा
यह वतन शांति का उन्नति का
प्यार का चमन
Happy Republic Day 2023


कोई हस्ती कोई मस्ती कोई चाह पे मरता है
कोई नफरत कोई मोहब्बत कोई लगाव पे मरता है
यह देश है उन दीवानों का यहां
हर बंदा अपने हिंदुस्तान पे मरता
Happy Republic Day 2023


देशभक्तों के बलिदान से
स्वतन्त्र हुए हैं हम
कोई पूछे कौन हो तो
गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम
Happy Republic Day 2023


ना जुबान से, ना निगाहों से,
ना दिमाग से, ना रंगों से,
ना ग्रीटिंग से, ना गिफ्ट से,
आपको 26 जनवरी मुबारक हो
डायरेक्ट दिल से।
Happy Republic Day 2023


दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझ में जान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Republic Day 2023

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें