Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपmost romantic shayari to say good morning to your lover girlfriend

Good Morning Messages: रोमांटिक अंदाज में पार्टनर को बोलें गुड मॉर्निंग, दिन बन जाएगा खास

Good Morning Messages: रोमांटिक तरीके से गर्लफ्रेंड या होने वाले पार्टनर को गुड मॉर्निंग विश करना है तो इन खूबसूरत शायरी को जरूर पढ़ लें। ये आपके दिल की बाद बोलने के साथ ही गुड मॉर्निंग भी बोलेंगी।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 22 March 2024 12:32 AM
share Share

रोमांटिक तरीके से अपने लवर या गर्लफ्रेंड को गुड मॉर्निंग विश करना चाहते हैं। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी करना चाहते हैं तो इन रोमांटिक शायरी के साथ गुड मॉर्निंग लिखकर भेज दें। अगले ही पल पार्टनर का प्यार भरा रिप्लाई भी आ जाएगा। तो देर ना करें और भेजें ये शानदार प्यार का इजहार करने वाली खूबसूरत शायरियां।

खिलखिलाती सुबह है, है ताजगी भरा सवेरा… 
फूलों और बहारों ने है रंग अपना बिखेरा… 
बस इंतजार है आपकी एक मुस्कुराहट का…. 
जिसके बिना ये दिन है अधूरा!

लबों पर मुस्कान, आंखों में खुशी.. 
गम का कहीं नाम न हो.. 
हर दिन लाए आपके लिए इतनी खुशी 
जिसके ढलने की कोई शाम न हो।

तुम इस इस दुनिया में मेरे लिए सबसे खास हो, 
इसीलिए तुम्हारी हर सुबह भी सबसे खास होनी चाहिए।

हर सुबह तेरी दुनिया में रौशनी कर दे, 
रब तेरे गम को तेरी खुशी कर दे, 
जब भी टूटने लगे तेरी सांसें, 
खुद तुझमें शामिल मेरी जिंदगी कर दे।

ताजी हवा में फूलों की महक हो, 
पहली किरण में चिड़ियों की चहक हो, 
जब भी खोलो तुम अपनी पलकें, 
उन पलकों में बस खुशियों की झलक हो।

उठ कर देखिए सुबह का नजारा, 
हवा भी है ठंडी और मौसम भी है प्यारा, 
सो गया चांद और छुप गया हर तारा, 
कबूल कीजिये आप गुड मॉर्निंग हमारा।

फिर उम्मीदों भरी सुबह सूरज को साथ लाई है, 
हमारी मोहब्बत का ये असर तो देखो, 
कि हवाएं भी आपको GOOD MORNING कहने आई हैं।

रात गुजरी तो फिर महकती सुबह आई, 
दिल धड़का फिर आपकी याद आई, 
सांसों ने महसूस किया हवा की खुशबू को, 
जो आपको छूकर हमारे पास आई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें