Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपHappy Republic Day 2024 wishes gantra diwas ki hardik shubhkamnaye images shayari and photos in hindi

Happy Republic Day 2024 Wishes: 'मजहब नहीं सिखाता'...गणतंत्र दिवस पर दोस्तों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

Happy Republic Day 2024 Wishes In Hindi: गणतंत्र दिवस की खुशी और उत्साह को दोस्तों और परिजनों के साथ बांटने के लिए लोग इस दिन गणतंत्र दिवस के शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी देशभक्ति के इस जोश को दोगु

manju लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 26 Jan 2024 04:48 AM
share Share

Happy Republic Day 2024 Wishes In Hindi: आज भारत देश बेहद उत्साह और जोश के साथ अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह खास दिन हर साल 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू होने की खुशी में मनाया जाता है। रिपब्लिक डे का खास दिन हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव करवाता है। यह खास दिन आजादी के बाद हासिल की गई उपलब्धियों का जश्न और उत्सव मनाने का दिन है। गणतंत्र दिवस की खुशी और उत्साह को दोस्तों और परिजनों के साथ बांटने के लिए लोग इस दिन गणतंत्र दिवस के शुभकामना संदेश भेजते हैं। आप भी देशभक्ति के इस जोश को दोगुना करना चाहते हैं तो भेजें गणतंत्र दिवस के ये लेटेस्ट रिपब्लिक डे कोट्स और मैसेज।

-मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना 
हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

- लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आँख हमारे हिंदुस्तान पर.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

-कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसिताँ हमारा
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

-बहुत लंबी चली संघर्षों की डगर
आखिर पा ही लिया आजादी की नगर
आज अपना है गणतंत्र अपना है संविधान
हैप्पी रिपब्लिक डे!

-ये नफरत बुरी है,ना पालो इसे
दिलों में है नफरत तो निकालो इसे
ना तेरा, ना मेरा, ना इसका, ना उसका
ये सबका वतन है, बचा लो इसे!!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

-ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम पर
हैपी रिपब्लिक डे!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें