Notification Icon

Birthday Wish For Boss: जन्मदिन के मौके पर बॉस को भेजें ये मैसेज, हो जाएंगे इम्प्रेस

Birthday Wishes: जन्मदिन सभी के लिए खास होता है। ऐसे में किसी के बर्थडे को खास बनाने के लिए उन्हें अच्छी विशेज भेजना जरूरी है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉस को भेजने के लिए बर्थडे विशेज।

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 July 2023 12:23 PM
share Share

बर्थडे एक स्पेशल दिन होता है। इसे आस पास के सभी लोग खास बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बर्थडे विशेज जो आप अपने बॉस को भेज सकते हैं। इन मैसेज के जरिए आप बॉस के प्रति अपनी भावनाओं को बता सकते हैं। पढ़िए, ये मैसेज- 

- आप आशावाद और कड़ी मेहनत के प्रतीक हैं।
काम पर हर दिन हमें प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद।
जन्मदिन की शुभकामनाएं।

-  बहुत कम ही ऐसे बॉस होते हैं, 
जिन्हें उनके जूनियर्स के द्वारा वास्तविक प्यार और सम्मान मिलता है, आप उनमें से एक हैं।
आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

-डियर बॉस, 
आपको ढेर सारी मस्ती और आनंद से भरे दिन की शुभकामनाएं, 
आपका दिन अच्छा रहे।
जन्मदिन की शुभकामनाएं

-हैप्पी बर्थडे डियर बॉस, 
भगवान आपको वो सारी खुशियां, मस्ती, प्यार दे, जिसके आप हकदार हैं। 
आप कमाल हैं सर

- मैं एक ऐसे बॉस के साथ काम करने के लिए आभारी हूं, 
जो मेरे साथ प्यार और सम्मान के साथ पेश आता है। 
यह मेरी आशा है कि आप अपने पंख फैलाते रहें और उड़ते रहें 
हैपी बर्थडे बॉस

- मैने अपनी जिंदगी में कई बॉस को देखा है,
उनके साथ काम भी किया है लेकिन आपके साथ काम करने का मेरा अनुभव सबसे उत्तम है।
हैपी बर्थडे सर 

- मैं अपनी जिंदगी मे आपकी तरह सज्जन और एक सक्षम बॉस की जैसा काम करना चाहता हूं।
जन्मदिन की शुभकामनाएं सर

- आपके जैसे महान बॉस का मिल पाना असामान्य है, 
मैंने कभी नहीं सोचा की आप जैसे महान इंसान के साथ मुझे काम करने का अवसर मिलेगा।
हैपी बर्थडे सर 

- आप एक अद्भुत और आकर्षक इंसान हैं,
साथ ही आप बेहद अच्छे सलाहकार और एक अच्छे मित्र हैं।
आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं

- मैंने कभी आपको ये कहा नहीं, 
लेकिन आज इस खास दिन पर आपको बताना चाहता हूं, 
आप बहुत अच्छे इंसान हैं और ऐसे ही सबकी मदद करते रहें।
हैपी बर्थडे सर

- अपने बॉस के साथ एक पारिवारिक सदस्य जैसी बॉन्डिंग होना, 
मेरे कुछ अच्छे कर्मों का फल है।
आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें