Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपinternational womens day 2025 history significance and theme celebrated on 8 march know the reason

Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

  • Womens Day 2025 History And Significance: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मानने के लिए 8 मार्च के दिन को ही क्यों चुना गया।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 08:29 AM
share Share
Follow Us on
Women's Day 2025: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

International Women's Day: दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम भी रखी जाती है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मानने के लिए 8 मार्च के दिन को ही क्यों चुना गया, आखिर क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई थी। 1908 में, 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में बेहतर कामकाजी परिस्थिति, उचित वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग करते हुए एक मार्च निकाला। जिसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। लेकिन 8 मार्च 1917 को रूसी महिलाओं के हड़ताल के बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से, 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई । जिसके बाद साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर इस दिन को 8 मार्च को मनाने की मान्यता दी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महत्व

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य के साथ मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाने के लिए हर साल एक थीम रखी जाती है। इस साल की थीम 'तेजी से कार्रवाई करें' (Accelerate Action) निर्धारित की गई है। यह थीम महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तेजी से प्रगति करने की अपील करती है। यह लोगों, सरकारों और संगठनों को महिलाओं के उत्थान, समान अवसर प्रदान करने और भेदभाव समाप्त करने की दिशा में सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।