Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy women s day 2025 emotional powerful sentimental wishes quotes shayari 2 lines to celebrate mahila diwas

महिला दिवस पर अपने आसपास की सभी महिलाओं को भेजें ये भावुक कर देने वाले मैसेज

International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने आसपास मौजूद सभी महिलाओं को भेजें इमोशनल और सशक्ति का संदेश देने वाली ये शायरी और बोल दें हैप्पी वुमंस डे।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 March 2025 01:43 PM
share Share
Follow Us on
महिला दिवस पर अपने आसपास की सभी महिलाओं को भेजें ये भावुक कर देने वाले मैसेज

8 मार्च को हर साल दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। नारी शक्ति को आगे बढ़ने, उनकी उपलब्धियों को गिनाने, उन्हें सशक्त बनाने के लिए ही इस दिन की शुरुआत की गई। हर कदम, हर सेकेंड खुद को साबित करने, संघर्ष में लगी हर महिला जो आपके आसपास है, उसे इन प्यारे और इमोशनल कर देने वाले मैसेज के जरिए शुभकामनाएं जरूर बोलें।

1) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

Happy Women's day 2025

2) अपमान मत करना नारियो का,

इनके बल पर तो जग चलता है,

अरे मर्द भी जन्म लेकर इन्हीं की तो गोद में पलता है।

Happy Women's day 2025

3) लोग कहते है की नारी का कोई घर नहीं होता

ये क्यों नहीं समझते, नारी के बिना घर घर नहीं होता।

Happy Women's day 2025

4) क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर है,

आज भी उनके हाथों घर चलाने की डोर है।

Happy Women's day 2025

5) लड़कियों के मायके भी होते हैं,

ससुराल भी होते हैं पर घर नहीं होते,

मां-बाप कहते है लड़कियां पराये घर की होती हैं

ससुराल वाले कहते हैं कि ये पराये घर से आई हैं,

खुदा अब तू ही बता बेटियां किस घर के लिए बनाई हैं।

Happy Women's day 2025

6) पापा की वो लाड़ली, मां की है वो जान,

भाइयों की है मुस्कान, परिवार की है शान,

प्यार से भरा उसका दिल, करती सब पर जान कुर्बान

ये है एक लड़की की पहचान।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

7) अर्ध सत्य तुम, अर्ध स्वप्न तुम,

अर्ध निराशा आशा, अर्ध अजित जित,

अर्ध तृप्ति तुम, अर्ध अतृप्ति पिपासा,

आधी काया आग तुम्हारी, आधी काया पानी, अर्धांगिनी नारी तुम जीवन की आधी परिभाषा

महिला दिवस की शुभकामनाएं

8) हौंसलों से उड़ान भरती है नारी, हर मुश्किल से लड़ती है नारी।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

9) जो हर दर्द को सह जाए

फिर भी मुस्कुराना ना भूल पाए,

उस नारी के सम्मान में,

पूरा आसमान भी झुक जाए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।