Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपChanakya Niti these 4 qualities of women make them more attractive to men

पुरुषों को दीवाना बना देती हैं महिलाओं की 4 ये आदतें, जीवनभर नहीं छोड़ते साथ

  • आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है जो उन्हें जीवन में खूब आगे ले जाती हैं। पुरुषों को भी ऐसी महिलाओं का संग खूब पसंद आता है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
पुरुषों को दीवाना बना देती हैं महिलाओं की 4 ये आदतें, जीवनभर नहीं छोड़ते साथ

किसी भी व्यक्ति को आकर्षक बनाने का काम करते हैं उसके गुण और व्यक्तित्व। अब भले ही किसी का रूप-रंग देखकर पल भर के लिए कोई इंप्रेस हो भी जाए तो ये अट्रैक्शन महज कुछ दिनों या कुछ मिनटों का होता है। जैसे ही व्यक्ति का बुरा स्वभाव और कर्कश वाणी सामने आती है, तुरंत सारा अट्रैक्शन और खूबसूरती मिट्टी हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने भी आज से कई सौ सालों पहले अपनी नीतियों में महिलाओं और पुरुषों, दोनों के ही कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया, जो उन्हें आकर्षक तो बनाते ही हैं साथ ही जीवन में बहुत आगे भी ले कर जाते हैं। आज हम आचार्य द्वारा बताए गए महिलाओं के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बात करेंगे, जो पुरुषों को दीवाना बना देते हैं। पुरुष ऐसी महिलाओं का संग पाने के लिए बेताब रहते हैं और ऐसे स्वभाव वाली महिलाओं पर अपनी जान छिड़कते हैं। आइए जानते हैं वो क्या गुण हैं।

जिनका दिल होता है साफ

ऐसा कोई भी इंसान जिसके दिल में किसी तरह की चोरी, छिपाव या दूसरों के लिए बुरी भावना ना हो; स्वाभाविक है ऐसे लोग सभी को पसंद आते हैं। आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो महिलाएं अपने मन में किसी तरह का द्वेष नहीं रखतीं और दूसरों को माफ करने का गुण भी उनके अंदर होता है, ऐसी महिलाएं पूजनीय होती हैं। आचार्य कहते हैं कि ये महिलाएं अपने विशाल हृदय और अपनी शुद्धता से पुरुषों का दिल जीत लेती हैं और उन्हें भी अच्छा इंसान बनने और अपना अहंकार त्यागने पर मजबूर कर देती हैं।

हिम्मत और साहस से काम लेने वाली महिलाएं

जीवन में ऐसे मौके भरपूर आते हैं जब सिर्फ साहस और हिम्मत का ही साथ होता है। जो इस समय दम तोड़ देता है वो जीवन में हमेशा पिछड़ा रह जाता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीति में हिम्मत और साहस को बहुत जरूरी गुण मानते हैं। उनके अनुसार महिलाओं में ये दोनों गुण पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं अपने ये गुण समझ नहीं पातीं और जो समझ जाती हैं, वो जीवन में बहुत आगे बढ़ती हैं। पुरुषों को भी ऐसी साहसी और हिम्मतवाली महिलाओं का संग खूब पसंद आता है।

दयालु और कोमल हृदय वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक दयालु और कोमल हृदय वाली होती हैं। यही गुण उन्हें पुरुषों से अलग और उनसे कहीं ऊपर स्थान दिलाता है। ऐसी महिलाएं जिस भी घर में होती हैं उसे स्वर्ग बना देती हैं। ऐसे महिलाओं का संग हर पुरुष को पसंद होता है। आचार्य कहते हैं कि महिलाओं का कोमल व्यवहार और दयालु स्वभाव उन्हें भीड़ में सबसे अलग खड़ा करता है। ऐसी महिलाएं पुरुषों को अपनी कठोरता और अहंकार को छोड़कर विनम्रता और सम्मानजनक तरीके से पेश आने पर मजबूर करती हैं।

समझदारी से काम लेने वाली महिलाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार समझदारी और सूझबूझ से काम लेने वाली महिलाएं पूरे परिवार की गति सुधारने की ताकत रखती हैं। इनकी तार्किक सोच और जीवन की जटिलताओं को सूझबूझ के साथ सुलझाने की आदत, इन्हें बहुत आगे ले कर जाती है। पुरुषों को भी ऐसी विचारशील और समझदार महिलाएं काफी आकर्षित करती हैं। जब कभी पुरुष जीवन में भटक जाते हैं, तो ये उनका मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। जिससे पुरुषों के दिल में इनके लिए एक अलग ही जगह बन जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।