Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपChanakya niti five special qualities of men that attracts women relationship tips

आचार्य चाणक्य ने बताया, लड़कों की इन 5 आदतों पर जान छिड़कती हैं लड़कियां; उनमें ढूंढती हैं अपना जीवनसाथी

  • आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्त्री पुरुष संबंधों पर भी काफी कुछ बताया है। आज हम उन्हीं की नीतियों से आपको लड़कों की उन 5 आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो हर लड़की को पसंद होती हैं। लड़कियां ऐसी आदतों वाले पुरुषों को ही अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करती हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 06:47 AM
share Share

आचार्य चाणक्य ने जीवन से जुड़ी कई ऐसी नीतियां बताई है, जिनको अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सरल और सुंदर बना सकता है। अपनी नीतियों में चाणक्य ने पुरुष और स्त्री के संबंधों पर भी काफी चर्चा की है। पुरुषों को किस तरह की स्त्रियां पसंद आती हैं, पति-पत्नी के रिश्ते को सुंदर बनाने के लिए क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए; इन सभी बातों की चर्चा उन्होंने अपनी नीतियों में की है। इसके साथ ही चाणक्य ने पुरुषों के उन गुणों के बारे में भी बताया है, जिन्हें देखकर स्त्रियां, पुरूषों की तरफ आकर्षित होती हैं। आईए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुषों की वो कौन सी आदतें हैं, जिन्हें देखकर महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती है और उन पर फिदा जो जाती हैं।

स्वभाव में हो सरलता

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को सरल स्वभाव वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। जो पुरुष शांत स्वभाव के होते हैं, धैर्यता के साथ काम करते हैं और सोच समझ कर ही कोई काम करते हैं; ऐसे पुरुषों की तरफ महिलाएं अधिक आकर्षित होती हैं। जिन पुरुषों की निर्णय लेने की शक्ति अच्छी होती है, ऐसे पुरुषों की तरफ भी महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती है।

शानदार व्यक्तित्व का धनी

पुरुषों की सरलता के साथ उनका व्यक्तित्व भी महिलाओं को बहुत प्रभावित करता है। पहली नजर में महिलाएं पुरुषों के व्यक्तित्व पर ही ध्यान देती हैं । लड़का देखने में भले ही सुंदर ना हो लेकिन अगर उसका व्यक्तित्व आकर्षक है, तो महिलाएं उस पर फिदा हो ही जाती हैं। किसी व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार है, उसके चलने, उठने-बैठने और बातचीत करने का तरीका कैसा है; ये सभी बातें महिलाओं को बहुत प्रभावित करती हैं। खासतौर पर किसी भी लेडीज के साथ उस व्यक्ति का बिहेवियर कैसा है, इस पर स्त्रियों की नजर सबसे पहले जाती है।

साहस से करे दुनिया का सामना

महिलाओं को साहसी पुरुष सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। महिलाएं उन्ही पुरुषों को पसंद करती हैं, जो उनके लिए ढाल बनकर खड़े रहते हैं। जिनके साथ वो अपने आपको सबसे ज्यादा सेफ और सिक्योर महसूस करती हैं, और जिनका साथ पाकर उनमें भी हिम्मत आने लगती है। डरपोक और लोगों के सामने दबने वाले पुरुष महिलाओं को कम ही पसंद आते हैं।

ना हो अहंकार की भावना

जो पुरुष अहंकारी होते हैं उन्हें महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। महिलाओं को हमेशा वही पुरुष पसंद आते हैं जिनमें कोई अहम की भावना नहीं होती। चाणक्य के मुताबिक किसी भी रिश्ते को प्यार के साथ निभाने के लिए, व्यक्ति के अंदर अहम यानी इगो की भावना नहीं होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति में इगो आ जाता है तो इसका असर रिश्तों पर भी पड़ता है। यही वजह है कि महिलाएं एगोइस्टिक पुरुषों को नहीं पसंद करती हैं।

मेहनत और ईमानदारी हों उसके गुण

महिलाओं को मेहनती और ईमानदार पुरुष ही सबसे अधिक पसंद आते हैं। ऐसे पुरुष जो अपने रिश्ते में ईमानदारी रखते हैं, कोई बात छुपाते नहीं और सच्चाई के साथ जीवन जीते हैं, ऐसे पुरुषों को महिलाएं अधिक पसंद करती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को मेहनती पुरुष अच्छे लगते हैं। आलसी और नकारा पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें