Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपAnti Valentine Week 2025 Slap Day Messages Update your status with these funny Shayari on Slap Day

Slap Day: कड़वी यादों को कहें अलविदा, स्लैप डे के दिन स्टेटस पर लगाएं ये मजेदार शायरियां

  • 15 से 21 फरवरी तक एंटी वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत स्लैप डे से होती है। इस दिन स्टेट्स अपडेट करने के लिए यहां देखिए मजेदार शायरियां।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 Feb 2025 06:43 AM
share Share
Follow Us on
Slap Day: कड़वी यादों को कहें अलविदा, स्लैप डे के दिन स्टेटस पर लगाएं ये मजेदार शायरियां

जहां फरवरी का दूसरा हफ्ता यानी 7 से 14 फरवरी पूरी तरह से प्यार के पंछियों के लिए समर्पित है तो वहीं तीसरा हफ्ता उन लोगों के लिए खास है जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है या फिर जिन्हें प्यार में धोखा मिला है। ये हफ्ता 15 से 21 फरवरी तक चलता है। इसे एंटी वैलेंटाइन वीक के नाम से जानते हैं। इस वीक की शुरुआत स्लैप डे कै साथ होती है। ये दिन उन लोगों के लिए है जिन्हें रिश्ते में धोखा मिला हो। ये दिन सचमुच अपने एक्स को थप्पड़ मारने के बारे में नहीं है। बल्कि ये अतीत की नकारात्मकता को दूर करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है। इस दिन को भी लोग एक दूसरे को मैसेज भेजकर या फिर स्टेटस अपडेट करके मनाते हैं। इस दिन के लिए यहां देखिए मजेदार शायरियां जिन्हें स्टेटस पर लगाया जा सकता है।

1) दिल संभालकर रखना ऐ मेरे दोस्त

लड़कियां किसी ना किसी

लड़के पर ही मरती है

लड़कियां जिसे थप्पड़ मारती है,

अक्सर उसी से प्यार भी करती है।

हैपी स्लैप डे

2)आपने दुखाया है दिल मेरा

अब मैं भुला दूंगा नाम तेरा।

जख्मी दिल पर एक थप्पड़ मार

तोड़ना है तेरे लिए ख्वाब मेरा।

हैपी स्लैप डे

3) टूटे रिश्ते रातों को बना देते हैं सर्द

इस स्लैप डे खत्म करो अपने सारे दर्द।

हैपी स्लैप डे

4)अगर आप अपने दुश्मन को

झन्नाटेंदार थप्पड़ मारना चाहते है

तो सफलता इतनी बड़ी प्राप्त करो

जिसके बारे में वो सोच भी ना सके।

हैपी स्लैप डे

5)वक्त रहते आदमी को बदल जाना चाहिए,

वरन वक्त का थप्पड़ खतरनाक होता है।

हैपी स्लैप डे

6) टूटे दिल की धड़कनों को भुला देना है

स्लैप डे पर आपसे रिश्ता खत्म करना है।

हैपी स्लैप डे

7) खुद को आईने में देखो और,

अपने आप को थप्पड़ मारो,

आपको उस दर्द का एहसास होगा,

जो आपने मुझे दिया है।

हैपी स्लैप डे

ये भी पढ़ें:शुरू हुआ एंटी-वैलेंटाइन वीक, जानें 15 से 21 फरवरी तक में आते हैं कौन-कौन से दिन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें