शादी के लिए 'हां' बोलने से पहले लड़के की इन 5 बातों को जरूर परख लें
Red Flag In Men: शादी के बारे में सोच रही हैं और किसी लड़के को हां बोलने वाली हैं तो उसके व्यवहार से जुड़ी इन 5 बातों को जरूर अच्छी तरह परख लें। जिससे फ्यूचर में ना दिक्कत।

भारतीय समाज में शादी का रिश्ता जन्म-जन्मातर का माना जाता है। लेकिन दिन पर दिन रिश्ते टूटने की दर बढ़ती ही जा रही है। जिसका एक कारण लड़कियों का अपने पति और परिवार के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाना भी शामिल है। अब शादी को निभाना केवल एक तरफा नहीं रह गया है। अगर पति अपनी पत्नी की जरूरतों और इच्छाओं का ख्याल और सम्मान नहीं करते तो रिश्ते जल्दी से टूट जाते हैं। शादी के लिए लड़के देख रही हैं और अरेंज मैरिज करने वाली हैं तो होने वाले पति में व्यवहार से जुड़ी इन 5 बातों को जरूर चेक कर लें। जिनसे पता चल जाएगा कि होने वाला पति आपके मान-सम्मान का ख्याल रखने के साथ ही रिश्ते को जिम्मेदारी से निभा पाएगा या नहीं।
गुस्से में व्यवहार
शादी होने वाली है तो लड़के का गुस्से में व्यवहार जरूर चेक कर लें। गुस्से में अगर लड़का अपने शब्दों और एक्शन पर कंट्रोल करना जानता है। तो आप एक बेहतर इंसान से शादी कर रहीं। क्योंकि इंसान की पर्सनैलिटी गुस्से के वक्त ही पता चलती है।
अपनी कमियों को मानने वाला
अगर लड़का अपनी कमियों को जानता है और स्वीकार करता है। साथ ही छोटी गलतियों को सुधारने के लिए तैयार रहता है। लेकिन बहुत ज्यादा परफेक्शन जिसकी चाह नही है।
सही चीज के लिए स्टैंड करता है
अगर लड़का सही को सही कहने की हिम्मत रखता है तो सही है। क्योंकि बहुत सारे लड़के घर के टॉक्सिक माहौल और घरवालों के गलत बिहेवियर को गलत जानते हुए भी नहीं बोलते। तो ऐसा इंसान जो सही और गलत को बोल सकता है और उसके लिए खड़ा रहता है तो ऐसे इंसान सच्चे होते हैं।
दूसरों पर दोष डालना
अगर कोई इंसान अपनी गलतियों का दोष भी दूसरों पर डाल देता है और खुद विक्टिम बन जाता है। तो ये पर्सनैलिटी की सबसे बड़ी खराबी है। हो सकता है कि शादी के बाद वो पत्नी के साथ भी इस तरह का व्यवहार करे।
सेल्फ ऑब्सेस्ड
अगर कोई इंसान खुद को सबसे ज्यादा महत्व देता है और खुद के आगे दूसरों की जरूरतों को भी नजरअंदाज करता है। तो ये रेड फ्लैग है शादी के लिए क्योंकि शादी के बाद वो आपको भी खुद से ज्यादा इंपॉर्टेंस नहीं देगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।