Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीKanika Bhaat is prepared in the offering of Jagannath Puri try the Prasad recipe at home

जगन्नाथ पुरी के 56 भोग में से 1 है कनिका भात, घर पर ट्राई करें इस प्रसाद की रेसिपी

Jagannath Puri Kanika Bhat: देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में ओडिशा एक है। लोग यहां पर जगन्नाथ प्रभू के दर्शन के लिए भी आते हैं। यहां भगवान को 56 भोग लगते हैं जिनमें से एक कनिका भात है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 9 Jan 2024 03:04 AM
share Share


देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में ओडिशा एक है। ये जगह अपने समुद्री तटों, दर्शनीय मंदिरों और बेहद आकर्षक पर्यटन स्थलों के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। पुरी, ओडिशा राज्य का एक खूबसूरत शहर है, जो राजधानी से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर है। यहां कई खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं। यहां के जगन्नाथ मंदिर में सालभर भक्तों की भीड़ रहती है। यह वजह है कि जगन्नाथ जी की रसोई दुनिया की सबसे बड़ीर रसोईयों में से एक  है। भगवान के भोह के लिए 56 भोग बनाएं जाते हैं। इन्हीं में से एक है कनिका भात। ये एक तरह के मीठे चावल होते हैं, जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं। 

कनिका भात के लिए क्या चाहिए...
- चावल
- गुड़ पाउडर
- तेज पत्ता
- दालचीनी
- किशमिश
- काजू

कनिका भात का मसाला
-जीरा - 1 बड़ा चम्मच
- काली मिर्च - 10
- इलाइची - 5
- लौंग - 6
- दालचीनी- 1 छोटी छड़ी
- जायफल - 1 छोटा

कैसे बनाएं कनिका भात
- सबसे पहले मसाला तैयार कर लें। इसके लिए जीरा, काली मिर्च, इलाइची, लौंग, दालचीनी, जायफल को एक साथ पीस लें और पाउडर बना लें। 
 -अब एक बर्तन में पानी डालें और इसे उबलने दें, फिर इस पानी में 1 कप भीगे हुए चावल डालें।
- इसमें 6 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर, 1 दालचीनी की छड़ी, 1 तेज पत्ता और 1 बड़ा चम्मच तैयार मसाला मिलाएं।
- इसी के साथ नमक और 1 चम्मच घी डालें।
- इसे मिक्स ना करें, बस 4-5 मिनट के लिए ढक्कन ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसमें कुछ किशमिश और काजू डालें, फिर से ढककर चावल पकने तक पकाएं
- गरमागरम परोसें और आनंद लें

क्यों बढ़ जाता है स्वाद
जगन्नाथ मंदिर वाले महाप्रसाद को पकाने की तकनीक काफी खास है। यहां सभी चीजों को मिट्टी के बर्तन में ही पकाया जाता है। खाना चुल्हे पर पकाया जाता है और एक के ऊपर यावी कुल 7 बर्तन एक साथ रखे जाते हैं। इसी के साथ पूरे खाने को भाप से पकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें