Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHow To Make Amritsari Sarson Ka saag just like Bharti Singh

भारती सिंह की तरह बनाएं अमृतसरी सरसों का साग, सबको भाएगा स्वाद

Amritsari Sarson Saag Recipe: भारती सिंह यूट्यूब पर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती है। अपने हालिया वीडियो में उन्होंने अमृतसरी सरसों का साग बनाने का तरीका बताया है। यहां सीखिए कैसे बनाएं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Feb 2024 04:19 AM
share Share

कॉमेडियन भारती सिंह अपने फैंस से अक्सर जुड़ी रहती हैं। वह अपने रोजाना की लाइफ यूट्यूब पर अपने चैनल पर शेयर करती है। लोगों को हमेशा हंसाने वाली भारती अपने फैंस के साथ स्किन केयर, हेयर केयर और कुछ रेसिपीज भी शेयर करती रहती हैं। भारती पंजाब से हैं, इसलिए वह अक्सर अमृतसरी स्टाइल में बने खाने की रेसिपीज फैंस को बताती है। अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में उन्होंने सरसों का साग बनाने का तरीका बताया है। यहां सीखिए भारती की तरह अमृतसरी स्टाइल में साग बनाने का तरीका।

सरसों का साग बनाने के लिए क्या चाहिए...
साग (सरसों, मेथी, बथुआ और पालक मिला हुआ।), प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, देसी घी, नमक, लाल मिर्ची पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, साबुत लाल मिर्ची, हींग, जीरा, जीरा पाउडर।

कैसे बनाएं सरसों का साग...
सरसों का साग बनाने के लिए पहले सभी सागों को अच्छे से साफ कर लें। और फिर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। साग उबल जाए तो इसे ब्लेंड करें। हालांकि, भारती की तरह साग बना रही हैं तो इसे मथनी से मथें। इसमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन इस तरीके से  साग काफी टेस्टी बनता है। साग बनाने की तैयारी करने के लिए लहसुन, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें। इसी के साथ अदरक को कद्दूकस कर लें।
अब तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में देसी घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा, लाल मिर्ची डालें और चटकने दें। अब इसमें लहसुन डाल कर भून लें। जब ये भुन जाए तो इसमें बारीक कटे प्याज डालें और इसे ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमें सभी मसाले डालें। 1 मिनट के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डाल दें। जब टमाटर गल जाएं तो इसमें सरसों का साग डालें। इसे मिक्स करें और फिर इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया अदरक डालें। अच्छे से मिक्स करें और भून लें। सरसों का साग तैयार है, इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिला सकते हैं, ये ऑप्शनल है। इसे मक्के की रोटी के साथ सर्व करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें