Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीHow to Make Rasmalai Modak in 10 minutes as Bhog for Ganpati Bappa

Rasmalai Modak: गणपति बप्पा के लिए भोग में बनाएं रसमलाई मोदक, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

  • Rasmalai Modak: 7 सितंबर से देशभर में गणेशोत्सव शुरू हो गया है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की रौनक देखने लायक होती है। इस दौरान भगवान गणेश को उनके पसंदीदा मोदक का भोग लगाया जाता है। ऐसे में यहां बता रहे हैं रसमलाई मोदक बनाने का तरीका-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 Sep 2024 07:59 AM
share Share

गणेशोत्सव 10 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह त्योहार 7 सितंबर से शुरू हो गया है। गणपति उत्सव की धूम मुंबई, दिल्ली, पूणे, हैदराबाद जैसी जगहों पर देखने लायक होती है। इस दौरान लोग घर और मंदिर को भी खूबसूरती से सजाते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में गणपति बप्पा को लेकर आते हैं और उन्हें एक जगह पर स्थापित करते हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि भगवान गणेश की सबसे पसंदीदा मिठाई है मोदक। मोदक कई तरह से बनाएं जाते हैं। यहां हम रसमलाई मोदक की रेसिपी बता रहे हैं। ये मोदक पनीर से बनाए जाते हैं। पनीर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप मोदक को और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ या फिर खजूर  का इस्तेमाल कर सकते हैं। देखिए, शेफ पंकज भदौरिया की तरह  कैसे बनाएं रसमलाई मोदक-

रसमलाई मोदक बनाने के लिए आपको चाहिए

250 ग्राम पनीर

1 कप दूध पाउडर

1/2 कप पिसी हुई चीनी

सुखी हुई गुलाब की पंखुड़ियां

कटे हुए पिस्ता

केसर के रेशे

1 बड़ा चम्मच दूध

2 बूंद रसमलाई एसेंस

2 बूंद हल्का पीला रंग

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को ब्लेंडर में पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। फिर एक पैन में पनीर का पेस्ट, दूध पाउडर, पिसी चीनी, केसर दूध को मिलाएं। फिर 4-5 मिनट तक पकाएं जब तक कि मिक्स एक साथ न आ जाए। फिर इसमें फूड कलर और रसमलाई एसेंस डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब मोदक के सांचे को ग्रीस करें फिर इसके साइड में पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियों को रखें और फिर पनीर की स्टफिंग डालकर दबाएं। अब सांचे को खोलकर मोदक निकालें। आप चाहें तो बिना सांचे के भी इन मोदक को बना सकते हैं। एक बार पनीर स्टफिंग को लें फिर मोदक की शेप दें। बाद में पिस्ता और गुलाब की पत्तियों से इसे सजाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें