Holi 2025: होली के लिए पहले ही बना कर रख लें बेसन सेव, बहुत आसान है रेसिपी
- होली के लिए अगर आप भी घर में ही नमकीन बनाना चाहते हैं तो टेस्टी बेसन सेव बनाकर तैयार करें। चाय के साथ खाने में ये काफी अच्छे लगते हैं। इन सेव को आप बनाकर एक महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं। यहां सीखिए इसे बनाने की आसान रेसिपी-

वैसे तो बाजार में तरह-तरह की मिठाई और नमकीन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन होली के लिए महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के नाश्ते को तैयार करना पसंद करती हैं। घर पर बनी चीजों का स्वाद भी काफी अच्छा और फ्रेश होता है। होली पर आए मेहमानों को चाय के साथ टेस्टी नमकीन सर्व करनी है तो बेसन सेव तैयार करें। मोटे, कुरकुरे और टेस्टी मसालेदार सेव को सुनहरा तल के तैयार किया जाता है। सीखिए, कुरकुरे सेव बनाने का तरीका-
बेसन सेव बनाने के लिए आपको चाहिए-
एक कप बेसन
एक चुटकी हल्दी पाउडर
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
आधा चम्मच नमक
1/4 चम्मच अजवायन
एक चुटकी बेकिंग सोडा
तेल (आटा लगाने और तलने के लिए)
आटा लगाने के लिए पानी
कैसे बनाएं बेसन सेव
बेसन सेव बनाने के लिए बेसन को छानकर अलग रख लें। फिर एक मिक्सिंग बाउल में बेसन के साथ सभी और बेकिंग सोडा मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद गुनगुना तेल आटे में डालें। अच्छी तरह मिलाएं। फिर पानी डालकर आटा गूंथना शुरू करें। आटा नरम और चिकना होना चाहिए। अगर आटा चिपचिपा हो जाए तो उसमें थोड़ा बेसन डालकर फिर से गूंथ लें। अगर आटा सूखा या सख्त हो तो उसमें कुछ चम्मच पानी मिला लें। जब आटा लग जाए तो आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 से 12 मिनट के लिए रख दें। फिर नम कपड़े को हटाने के बाद आटे को फिर से गूंथे। अब सेव बनाने वाले सांचे को लें और इसमें बेसन का आटा डालें। अब एक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करें। अब सेव मेकर से सीधे तेल में सेव बनाएं। इसे मशीन को गोलाकार घुमाएं ताकि सेव समान रूप से तेल में बन जाएं। जब बेसन सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो धीरे से पलट दें और दूसरी तरफ से भी तल लें। अब तले हुए बेसन सेव को तेल से बाहर निकालें। एक्सट्रा तेल सोखने के लिए सेव को कागज के तौलिये पर रखें। फिर बचे हुए आटे के साथ भी यही दोहराएं। जब सेव कमरे के तापमान पर आ जाएं, तो बेसन सेव को तोड़ लें। एक एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर करें और नाश्ते में परोसें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।