Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडunique modern hindu baby boy names with meaning inspired by vedas puranas

बेबी ब्वॉय हुआ है तो रखें वैदिक संस्कार वाले ये नाम, देख लें पूरी लिस्ट

Hindu Baby Boy Names: घर में प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है तो रखें हिंदू धर्म ग्रंथों से निकले ये मीनिंगफुल नाम। देख लें पूरी लिस्ट।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
बेबी ब्वॉय हुआ है तो रखें वैदिक संस्कार वाले ये नाम, देख लें पूरी लिस्ट

बच्चे का जन्म हर मां-बाप के लिए खास होता है। पिता की विरासत और संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ ही वो अपने परिवार का नाम भी रोशन करता है। अपने प्यारे से बेटे को अगर मीनिंगफुल नाम देना चाहते हैं तो इन नामों की लिस्ट को जरूर देख लें।

प्राकीत

प्राकीत नाम का मतलब है बुद्धिमान। अपने बच्चे को प्राकीत नाम दे सकते हैं।

वार्णेय

वार्णेय नाम ऋग्वेद से निकला है, जिसका अर्थ है जिसकी इच्छा हो।

अनुरज

अनुरज भी एक वैदिक नाम है और इसका मतलब है पूरी तरह से समर्पित।

कृतु

कृतु का मतलब है ताकत। वैदिक ग्रंथों से निकले इस नाम का मतलब है ताकत वाला इंसान।

अध्युधा

ऋग्वेद से निकले अध्युधा नाम का मतलब है भरपूर। जिसके पास सबकुछ हो उसे अध्युधा कहेंगे।

अम्बरीश

अम्बरीश भी वैदिक नाम है, जिसका मतलब है आसमान। या फिर वातावरण।

अपराजित

अपराजित हिन्दू में काफी पॉपुलर नाम है। जिसका अर्थ है जो कभी पराजित ना हुआ है। ऋग्वेद में ये नाम मिलता है।

अरण्यक

अरण्यक भी एक वैदिक नाम है जिसका अर्थ घना जंगल या फिर जंगलों में रहने वाले से लगाया जा सकता है।

अव्यक्त

संस्कृत में अव्यक्त नाम मिलता है। ये नाम भगवान गणेश का माना जाता है।

चिन्मय

भगवान गणेश का नाम होने के साथ ही चिन्मय का मतलब होता है ऐसा इंसान जिस पर भगवान की कृपा हो।देवांक

देवांक का मतलब होता है भगवान द्वारा लिखित।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें