Baby Boy Name: बेटे को दें यूनिक लेकिन मॉडर्न लगने वाले ये मीनिंगफुल नाम
Baby Boy Name: घर में बेटे ने जन्म लिया है तो उसे वहीं पुराने नाम देने की बजाय इन यूनिक और मॉडर्न नामों को रख सकती हैं। जिनके अर्थ भी काफी मीनिंगफुल है।

घर में बेटे ने जन्म लिया है तो उसके नामकरण को लेकर ज्यादा रिस्क लोग नहीं लेते। आमतौर पर लोग बेटों के लिए वहीं पुरातन भगवान के या फिर वैदिक नाम रखते हैं। अगर आप अपने बेटे को वैदिक और भगवान का नाम देना चाहती हैं लेकिन थोड़े मॉडर्न ट्विस्ट के साथ, तो इन यूनिक नाम को चुन सकती हैं। हर नाम बेहद मॉडर्न है लेकिन इनके अर्थ काफी मीनिंगफुल हैं। तो देख लें बेबी ब्वॉय नेम लिस्ट।
बेबी ब्वॉय नेम लिस्ट इन हिंदी
1) आमिक
आमिक शब्द आत्मिक का शाब्दिक रूप है।
2)आविक
अणु जिसे बहुत ही छोटा कण माना जाता है उसका एक शाब्दिक रूप है आविक, जो आण्विक से लिया गया है।
3) भाविक
भाव से भरा हुआ, भावुक का एक रूप।
4) भारव
भारव का शाब्दिक अर्थ है धनुष की डोरी, जो काफी लचीली और तेज होती है।
5) भावन
भावन का शाब्दिक अर्थ लुभावन है, जो सबके मन को पसंद आए।
6) गौरेश
गौरेश नाम भगवान शंकर का है। जिसका अर्थ है बेहद सुंदर और आकर्षक।
7) गर्वित
जिसके लिए गर्व महसूस हो।
8) गोविल
गोविल का अर्थ है आदरणीय, जिसका सब सम्मान करे।
9) गगन
गगन यानी कि आसमान, गगन का मतलब है आकाश
10) यक्षित
जो स्थाई हो, हमेशा रहने वाला।
11) दिवित
दिवित का मतलब है अमर, जो हमेशा जीवित रहता हो।
12) ओजस
ओज, प्रकाश से परिपूर्ण, जिसके पास पॉजिटिव एनर्जी हो।
13) आत्मय
बेहद प्यारा, आत्मीय का एक रूप
14) आनव
आनव का मतलब होता है समुद्र
15) आर्नव
16) रेयांश
प्रकाश की एक किरण, प्रकाश का एक अंश
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।