Baby Girl Name: अपनी नन्हीं सी राजकुमारी को दें ये प्यारे से नाम, मीनिंगफुल नेम है बेहद खास unique name ideas hindu baby girl names list with meaning, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan

Baby Girl Name: अपनी नन्हीं सी राजकुमारी को दें ये प्यारे से नाम, मीनिंगफुल नेम है बेहद खास

Hindu Baby Girl Name: घर में नन्हीं सी गुड़िया ने जन्म लिया है तो आप उसे ये प्यारे मीनिंगफुल नेम दे सकते हैं। हिंदू गर्ल बेबी नेम की इस लिस्ट में हर नाम का खास मतलब है जो आपकी बेटी के लिए सही है।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 Jan 2024 04:10 PM
share Share
Follow Us on
Baby Girl Name: अपनी नन्हीं सी राजकुमारी को दें ये प्यारे से नाम, मीनिंगफुल नेम है बेहद खास

बच्चे भगवान का वरदान होते हैं। जिस घर में पैदा होते हैं खुशियां छा जाती है। खासतौर पर घर में अगर नन्हीं सी परी ने जन्म लिया है तो ये खुशिया दोगुनी हो जाती है। बच्चे के जन्म के साथ ही ढेर सारे संस्कार निभाने की परंपरा शुरू हो जाती है। इसी में से एक संस्कार है नामकरण संस्कार। जिसका हिंदू धर्म में खास महत्व है। क्योंकि नाम से इंसान के व्यक्तित्व की झलक मिलती है। इसीलिए नामकरण के जरिए बच्चे का एक सार्थक नाम रखा जाता है। जिसका अर्थ पॉजिटिव हो। घर में अगर बेटी ने जन्म लिया है तो ये प्यारे से हिंदू नाम आप रख सकते हैं। हर नाम का खास मतलब है। 

Hindu Baby Girl Name With Meaning

आश्वी
आश्वी नाम का मतलब धन और विजय से जोड़ा जाता है। वहीं आशवी नाम माता सरस्वती का भी है। बेटी जीवन में कामयाब बने इसलिए आश्वी नाम दिया जा सकता है। 

मीरा
मीरा नाम बहुत पुराना है। लेकिन आज भी इस नाम को रखना लोग पसंद करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की भक्त मीराबाई के नाम पर बेटी का नाम मीरा रख सकते हैं। 

सारिका
संक्षिप्त, सारांश को सारिक कहते हैं। जिससे सारिका नाम निकला है। मैना पक्षी का नाम सारिका होता है। बेटी को ये प्यारा नाम दिया जा सकता है। 

लावण्या
लावण्य का अर्थ रूप, सौंदर्य से लगाया जाता है। लावण्या का मतलब है बेहद खूबसूरत, ग्रेसफुल। अपनी प्यारी सी बेटी को लावण्या नाम देकर उसकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाए जा सकते हैं। 

किमाया
किमाया नाम बंगाली भाषा से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है दिव्य या चमत्कार। बिल्कुल अलग और यूनिक नाम बेटी का रखना चाहते हैं तो किमाया नाम बेहद खूबसूरत है। 

अलानी
अलानी नाम बिल्कुल यूनिक और अलग है। इस नाम के अलग-अलग संस्कृति में अलग हैं। जैसे कि हवाईयन भाषा में अलानी एक पेड़ का नाम है जिसकी पत्तियां बेहद खूबसूरत होती है। वहीं अलानी नाम का एक मतलब शांतिपूर्ण भी है। साथ ही अलानी का मतलब प्यारा या सुंदर या प्यारा बच्चा भी होता है। 

अमूल्या
अमूल्या शब्द अनमोल से लिया गया है। अपने जिगर के टुकड़े और प्यारी से बेटी का नाम कुछ रखना चाहते हैं तो अमूल्या नाम बिल्कुल परफेक्ट है। 

आनिया
आनिया नाम भगवान हनुमान का होता है। साथ ही इस नाम का मतलब सुंदर, कृपा से भी लगाया जाता है। 

जिविका
जिविका का मतलब जीवन का स्रोत या पानी से लगाया जाता है। बच्चे हर इंसान की लाइफलाइन होते हैं। अपनी प्यारी सी बेटी का नाम जिविका दिया जा सकता है। 

मिशा
मिशा हिंदू नाम है और इस नाम का अर्थ होता है खुशी। पूरे जीवन में खुश रहने वाले इंसान का नाम मिशा दिया जा सकता है।

नव्या
नव्या यानी नया। अपने बेटी को ये प्यारा नाम दिया जा सकता है। 

नवी
नवी का अर्थ नूतन से लगाते हैं। बेटी के लिए ये नाम बिल्कुल परफेक्ट है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।