Baby Girl Name: बेटी को दें आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम, सबका अर्थ है खास

Hindu Baby Girl Name: घर में प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है तो उसके अच्छे व्यक्तित्व के लिए शांतिप्रिय और आध्यात्म से जुड़े ये बिल्कुल यूनिक नाम रखें। हर नाम का अपना एक खास मतलब है।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 17 Jan 2024 03:03 PM
share Share
Follow Us on
Baby Girl Name: बेटी को दें आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम, सबका अर्थ है खास

घर में बेटी ने जन्म लिया है तो उसे प्यारभरे नामों से बुलाने के अलावा एक सकारात्मक अर्थ वाला नाम चुनें। जिसे बुलाने पर ना केवल आपके मन को शांति मिले। बल्कि उस नाम का असर बच्ची के व्यक्तित्व पर भी पड़े। हिंदू धर्म में आध्यात्म का खास महत्व है। तो अगर आप आध्यात्म में रुचि रखते हैं तो अपनी प्यारी से बेटी को ये नाम दे सकते हैं। जिनके अर्थ बेहद खास हैं। ये रहीं बेबी गर्ल नेम लिस्ट।

अद्रिजा
अद्रिजा नाम पार्वती जी का है। जिसका अर्थ है पहाड़ों से पैदा होने वाली। माता पार्वती हिमालय की पुत्री थीं इसलिए अद्रिजा नाम उनका पड़ा।

अमारा
अमारा नाम ग्रीक, लैटिन के साथ ही संस्कृत से भी जुड़ा है। जिसका अर्थ होता है अमर या अनुगृह। 

अनाहिता
अनाहिता नाम वैसे तो फारसी शब्द है। जिसका अर्थ होता है शुद्ध। लेकिन इसके अर्थ के आधार पर ये नाम बेटी को दिया जा सकता है। 

देवीना
देवीना नाम का अर्थ है भगवान का आशीर्वाद। अपनी प्यारी सी बेटी के लिए इस नाम को चुना जा सकता है। 

दित्या
दित्या नाम का अर्थ है धन और समृद्धि की देवी अर्थात मां लक्ष्मी। अपनी बेटी को दित्या नाम जैसे पॉजिटिव नाम दे सकते हैं। 

नित्या
नित्या देवी दुर्गा का नाम है। जो पूरी तरह से आध्यात्म से जुड़ा है। इस नाम को आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। 

हव्या
अपनी बेटी को ये प्यारा सा आध्यात्मिक नाम दे सकते हैं। जिसका अर्थ देवी दुर्गा के एक नाम के रूप में जाना जाता है। 

प्रमा
प्रमा नाम संस्कृत से लिया गया है। जिसका अर्थ होता है सत्य का ज्ञान। पॉजिटिव अर्थ वाला ये नाम बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 

साव्या
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सव्य नाम विष्णु का है। इसी नाम से मॉडर्न नाम बना है साव्या। जिसे बेटी को दिया जा सकता है। 

शैव्या
शैव्या नाम का मतलब शुभ या अमीर होता है। इस नाम को आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। 

श्रव्या
श्रव्या नाम का मतलब होता है संगीत का स्वर, सुनने योग्य। संगीत से जुड़ा ये प्यारा नाम बेटी को दें। यूनिक नामों की लिस्ट में ये नाम काफी अलग है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें